फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   अखिलेश बोले, जहरीली शराब के लिए सरकार जिम्मेदार

अखिलेश बोले, जहरीली शराब के लिए सरकार जिम्मेदार

Sun, 09 Jun 2019 01:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश बोले, जहरीली शराब के लिए सरकार जिम्मेदार
जहरीली शराब से हुई मौतों के लिए सरकार जिम्मेदार : अखिलेश
विज्ञापन

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के लिए सीधे प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। आज भी वह मौतों का सही आंकड़ा नहीं दे रही है। कई पीड़ित परिवारों को सहायता राशि नहीं मिली है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई है। बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं रहीं। अलीगढ़ के बाद अब हमीरपुर की घटना ने सबको हिला दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को रामनगर क्षेत्र के रानीगंज में जहरीली शराब कांड के पीड़ित परिवार से मिलने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नए भारत की बात करने वाली सरकार में बेटियां सुरक्षित नही हैं। क्राइम बढ़ता ही जा रहा है। अलीगढ़ की घटना अभी शांत भी नहीं हुई थी कि हमीरपुर में दूसरी घटना हो गई। बीजेपी सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है। बेटियों की जान जा रही है और उनकी इज्जत लूटी जा रही है।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि रानीगंज में देशी शराब की दुकान से शराब पीकर 27 लोगों की जान जा चुकी है। इन सभी मौतों के लिए सरकार जिम्मेदार है। मृतक के परिवारीजनों को सरकार ने जो दो-दो लाख का मुआवजा दिया है उससे कुछ नहीं होने वाला। इन परिवारों को कम से कम 20-20 लाख रुपये देना चाहिए। सपा सभी मृतकों के परिवारीजनों के साथ खड़ी है। पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। अभी तक सरकार सभी मृतकों के परिवारों तक पैसा नही पहुंचा पाई है। शराब बेचने वाले पावरफुल लोगों पर सरकार कार्रवाई नहीं कर पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में बीजेपी सरकार ने खुद शराब बंटवाई तो न्याय क्या दे पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रानीगंज कस्बे में छोटे लाल के घर सांत्वना देने पहुंचे अखिलेश यादव ने मुआवजा मिलने कि बात पूछी तो महिला थोड़ी देर अचकचा गई। इतने में ही किसी ने कहा अभी पैसा नही मिला है। इस पर वह बोले देख लेना कहीं चेक नकली तो नहीं है। छोटेलाल के घर में जहरीली शराब से चार लोगाें की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed