फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   अमेठी की पहचान गांधी परिवार की वजह से

अमेठी की पहचान गांधी परिवार की वजह से

Thu, 02 May 2019 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
अमेठी की पहचान गांधी परिवार की वजह से

विज्ञापन
गांधी परिवार की वजह से अमेठी की विश्व में पहचान : वरुण गांधी

सुल्तानपुर। अपनी मां के लिए वोट मांगने पहुंचे भाजपा सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर भाजपा के लिए असहज स्थिति पैदा कर दी। उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि दुनिया में अमेठी की पहचान गांधी परिवार की वजह से है।

सुल्तानपुर अभी तक अमेठी के बगल का जिला होने कारण जाना जाता था लेकिन मेरे यहां आने से इसको पहचान मिली है और अब मेनका जी वजह से इसकी पहचान में चार चांद लग जाएंगे। वे बृहस्पतिवार को इसौली विधानसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


इसौली विधानसभा क्षेत्र में अपनी मां व भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी के लिए वोट मांगते हुए उन्होंने करीब डेढ़ दर्जन नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।

सरैयापुर विसेन, बहमरपुर, बेलातिराहा, सरकौड़ा समेत कई जगह सभा को संबोधित करते हुए वरुण गांधी ने पीएम मोदी की सराहना की। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी साहसी व बहादुर राष्ट्रभक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालाकोट मेें घुसकर 400 आतंकवादियों को मारकर पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाया है। प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद बड़ा बदलाव आया है। पूरी दुनिया में भारत वंशियों का सम्मान बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पढ़े-लिखे थे लेकिन जब वे विदेश जाते थे तो वहां के लोग हंसते थे। प्रवासी हिंदुस्तानियों को विदेशी हीन दृष्टि से देखते थे।

कहा कि पहले देश का नेतृत्व करने वालों ने न गरीबी देखी और गरीबों के लिए कुछ किया। अपनी मां को उन्होंने मानवता का प्रतीक बताया। कहा कि उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए काम किया है।


कहा कि पता चला कि भाजपा की सभाओं में आने से रोकने के लिए गठबंधन प्रत्याशी क़ी ओर से लोगों को धमकाया जाता है। अब मैं आ गया हूं किसी को डरने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने अपनी मां को जिताने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed