फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   आज अदा की जाएगी अलविदा की नमाज 0

आज अदा की जाएगी अलविदा की नमाज 0

Thu, 14 Jun 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
आज अदा की जाएगी अलविदा की नमाज 0
गोंडा। मुकद्दस माह रमजान के आखिरी शुक्रवार को अलविदा की विशेष नमाज अदा की जाएगी। अलविदा की नमाज को लेकर जहां मस्जिदों में साफ सफाई की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, वहीं जिला प्रशासन ने भी व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैदी बढ़ा दी है। जिले भर की मस्जिदों में अलग-अलग अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। अलविदा की नमाज में बड़ी तादाद में नमाजियों के पहुंचने का अनुमान है। नमाज के दौरान किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करने के साथ समाज के सभी वर्ग के लोगों के साथ बैठक कर ली है। सभी मस्जिदों के आसपास नगर पालिका प्रशासन की ओर से साफ-सफाई करायी जा रही है। रमजान के आखिरी शुक्रवार को मुकद्दस व बरकत वाले रमजान माह की रुखसती के लिए याद किया जाता है। इस दिन अलविदा की विशेष नमाज अदा करने के साथ लोग अलविदा के दिन अल्लाह से ऐसे बरकत वाले माह को दोबारा जिंदगी में फिर नसीब होने की दुआ करेंगे। इसके अलावा नमाज के बाद नमाजी अपने व मुल्क की तरक्की खुशहाली के लिए दुआएं मांगेंगे।
विज्ञापन



कहां कब होगी अलविदा की नमाज
* बैरिस्टर रजीउद्दीन मस्जिद कचहरी - 01:30 बजे
* औलिया मस्जिद दरगाह कुतुबे गोंडा - 01:05 बजे
* निदाये या रसूलुल्लाह मस्जिद नूर नगर- 01:15 बजे
* गौसिया मस्जिद बाईपास गोंडा - 01:05 बजे
* जिगर मस्जिद गिर्द गोंडा- 01:05 बजे
* हुसैनी मस्जिद छावनी इमामबाड़ा - 01:05 बजे
* जामा मस्जिद पटेल नगर गोंडा- 01:30 बजे
* डिप्टीसाहब मस्जिद पटेलनगर - 01:30 बजे
* बड़ी मस्जिद चौक बाजार - 01:05 बजे

आज देखा जाएगा ईद का चांद
गोंडा। रमजान के शुक्रवार को 29 रमजान है। शुक्रवार को ईदुल फितर यानी ईद का चांद देखा जाएगा। चांद देखने के लिए अलग-अलग कमेटी के लोगों ने तैयारियां कर ली हैं। मदरसा जामिया आलिया मीनाईया में सुन्नी शरई रूअते हिलाल कमेटी की ओर से चांद के दीदार को लेकर तैयारियां की गई हैं। चांद देखने के लिए कमेटी के पदाधिकारियों का एक दस्ता शुक्रवार को शाम को चांद देखने की कोशिश करने के साथ दूसरे जिले के लोगों से चांद के होने को लेकर संपर्क करेगा। चांद होने न होने का कमेटी की ओर से एलान किया जाएगा। कमेटी के सदर मुफ्ती मौलाना अमानुर्रब का कहना है कि शरई तौर पर चांद देखकर रोजा शुरू करना चाहिए और चांद देखकर रोजा रखना बंद कर दूसरे दिन ईद मनानी चाहिए। शरई तरीके से चांद होने न होने की पुष्टि होने पर ही ईद मनाने न मनाने का ऐलान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed