{"_id":"5af1d45e4f1c1b3a0b8b8cd7","slug":"151525797982-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात से 11 बजे तक खुलेंगे कक्षा आठ तक के स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात से 11 बजे तक खुलेंगे कक्षा आठ तक के स्कूल
Updated Tue, 08 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों के संचालन की समयावधि परिवर्तित कर दी है। अब सभी विद्यालय सुबह सात से पूर्वाह्न 11 बजे तक संचालित होंगे। इसका पालन न करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी हो रही है। आसमान से बरसती आग का आम जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस बीच भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम सुरेश कुमार ने कक्षा आठ तक के विद्यालयों के संचालन के समय में परिवर्तन करने का निर्देश दिया है। बीएसए अतुल कुमार सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर अब कक्षा आठ तक के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त विद्यालयों का संचालन सुबह सात से पूर्वाह्न 11 बजे तक होगा। इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा। किसी को भी छात्र-छात्राओं के हित से खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जाएगी। यदि कोई भी विद्यालय निर्देश का पालन करता नहीं मिला, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।