{"_id":"5af1d4504f1c1b350a8b8d08","slug":"151525797968-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर मान्यता के 58 और स्कूल होंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर मान्यता के 58 और स्कूल होंगे बंद
Updated Tue, 08 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बगैर मान्यता के संचालित जलालपुर व जहांगीरगंज विकास खंड के 58 विद्यालयों पर तत्काल ताला लगाने का निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने दिया है। संबंधित स्कूलों को नोटिस जारी करते हुए कहा गया है कि यदि नोटिस के बाद भी विद्यालय संचालित होता पाया गया, तो न सिर्फ एक लाख रुपये का जुर्माना लगेगा, बल्कि प्रबंधक और प्रधानाचार्य के विरुद्ध संबंधित थाने में केस दर्ज कराया जाएगा। बगैर मान्यता के संचालित एक साथ 58 विद्यालयों को तत्काल बंद करने का नोटिस जारी होने पर संबंधित विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं में हड़कंप मच गया है।
बीते दिन ही शासन ने प्रशासन को पत्र भेजकर निर्देशित किया था कि नए शिक्षा सत्र में संचालित बगैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। पत्र में यह भी कहा गया कि यदि विद्यालय बंद करने का नोटिस जारी होने के बाद भी स्कूल का संचालन होता पाया जाए, तो प्रबंधक व प्रधानाचार्य के विरुद्ध केस दर्ज कराया जाए। इसी के तहत जलालपुर व जहांगीरगंज विकास खंड क्षेत्र में संचालित बगैर मान्यता के 58 विद्यालयों को नोटिस जारी कर तत्काल इनका संचालन बंद करने का निर्देश दिया गया है।
जलालपुर विकास खंड में इन स्कूलों पर हुई कार्रवाई
जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र तिवारी की रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने जीडीआरएल पब्लिक स्कूल जफरपुर, आदर्श बाबा पंचराम यूपीएस कुसुमखोर, मां सरस्वती अल्लीपुर, प्रभावती मेमोरियल स्कूल जिंदासपुर, बाबा चेतनदास गजराजदा शिक्षण संस्था बसियां, नूर फातिमा पब्लिक स्कूल बसियां, आरपी यादव विद्यालय इमलीपुर, शिवाली शिक्षा निकेतन अतरौरा, सुभाषचंद्र बोस जूनियर हाईस्कूल रुकुनपुर, रामलखन चिल्ड्रेन एकेडमी मालीपुर, प्रतापीदेवी शिक्षण संस्थान खालिसपुर भटौली, संत तुलसी एकेडमी रुकुनपुर, एसएन पब्लिक स्कूल मंसूरपुर, नेशनल साइंस एकेडमी मंसूरपुर, जीडी सेंट्रल एकेडमी ताहापुर को नोटिस जारी किया है। मग्घूराम सरस्वती शिशु मंदिर धवरुआ, पीआरएम किड्स जूनियर हाईस्कूल खजुरी करौंदी, कृष्णावती सुदामा बाल विद्यामंदिर खजुरी, सत्यावती सुदामा देवी शिक्षण संस्थान खजुरी, सावित्री देवी शिक्षण संस्थान कालेपुर महुवल, कुंजबिहारी पब्लिक स्कूल बड़ेपुर, जेपी पब्लिक स्कूल मुरवाह, कैरियर मैचिंग पब्लिक स्कूल लखनिया, गौरव विद्यामंदिर बड़ेपुर, पब्लिक स्कूल ब्राहिमपुर कटघरमूसा, कलावती देवी पब्लिक स्कूल कटघरमूसा, सरस्वती विद्यामंदिर मेहनाजपुर बड़ेपुर, गंगोत्री देवी शिक्षण संस्थान लखनिया, नवज्योति बाल विद्यामंदिर बलुआ बहादुरपुर को भी नोटिस भेजा गया है। रंजीत सिंह स्मारक गोलपुर, आदर्श बाल विद्यामंदिर टड़वा सिसारा गोलपुर, ज्ञान विद्यामंदिर गोलपुर, सरस्वती विद्यामंदिर रुकुनपुर कासिमपुर, बाबू चिल्ड्रेन एकेडमी फतेहपुर मोहिबपुर, सिद्धराज पब्लिक स्कूल रेवई, मनमोहन स्मारक विद्यालय अशरफपुर मजगवां, हयात पब्लिक स्कूल मदरहा, आदर्श जनता इंटर कालेज शेखूपुर, डा. एसकेएम स्मृति पब्लिक स्कूल हैदराबाद, मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल अरई, श्रीमती कैलाशपति जूनियर हाईस्कूल जैनापुर, दुर्गा प्राथमिक विद्यालय साहबतारा, डा. लोहिया प्राथमिक विद्यालय अहियारपुर नगपुर, यूनिटी कालेज अहियारपुर नगपुर, आरडी कान्वेंट स्कूल चौबे का पूरा, स्व. रामआसरे शिक्षण संस्थान बड़ेपुर, स्मार्ट कैशियर पब्लिक स्कूल बड़ेपुर, मां अवधराजी शिक्षण संस्थान पेठिया व प्रेमाराधे मेमोरियल किड्स एकेडमी खजुरी को विद्यालय बंद करने का नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
जहांगीरगंज ब्लॉक में इन स्कूलों पर शिकंजा
जहांगीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रभूषण पांडेय की रिपोर्ट पर बीएसए ने बीपीएस स्कूल देवरिया, सीपीरमन केदरूपुर, दुर्गविजय प्राथमिक विद्यालय बंगालपुर, धीरेंद्र सेवा आश्रम पद्धति विद्यालय सुजावलपुर, आरएन पब्लिक स्कूल निकसपुर, सरस्वती शिशु एवं बाल विद्यामंदिर तिलकटंडा, मनोरमा स्मारक जूनियर हाईस्कूल फतेहपुर खास व तपसी स्मारक बाल विद्यामंदिर राजेसुल्तानपुर को नोटिस जारी कर विद्यालय तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्देश दिया है।
लगेगा एक लाख जुर्माना, दर्ज होगा केस
बगैर मान्यता के संचालित जिन 58 विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है, उसमें यह भी कहा गया है कि यदि नोटिस के बाद भी विद्यालय संचालित होता पाया गया, तो तत्काल एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके बाद 10 हजार रुपये प्रतिदिन के अनुसार जुर्माना लगेगा। इस पर भी यदि विद्यालय का संचालन बंद नहीं हुआ तो विद्यालय प्रबंधक व प्रधानाचार्य के विरुद्ध संबंधित थाने में केस दर्ज कराया जाएगा।
11 हजार छात्र-छात्राएं होंगे प्रभावित
नोटिस जारी होने के बाद यदि सभी 58 विद्यालय बंद होते हैं, तो इन स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे लगभग 11 हजार छात्र-छात्राएं प्रभावित होंगे। इसके अलावा लगभग 550 शिक्षक-शिक्षिकाएं भी बेरोजगार हो जाएंगे। नोटिस जारी होने के बाद संबंधित विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं में हड़कंप मच गया है।
नोटिस का सख्ती से कराया जाएगा पालन
जलालपुर व जहांगीरगंज विकास खंड के बगैर मान्यता के संचालित 58 विद्यालयों को तत्काल विद्यालय का संचालन बंद करने का नोटिस जारी किया गया है। इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा। यदि नोटिस के बाद भी विद्यालय का संचालन पाया गया तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
- अतुल कुमार सिंह, बीएसए