{"_id":"5abe78c14f1c1bd3618b48ea","slug":"151522432193-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से खंडहर हुआ मंगलपुरवा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से खंडहर हुआ मंगलपुरवा गांव
Updated Fri, 30 Mar 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। मंगलपुरवा गांव में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। मकान धधक उठे। देखते ही देखते आधे से अधिक गांव खंडहर में तब्दील हो गया।
30 ग्रामीणों के मकान धू-धू कर जल गए। 25 लाख से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। इन परिवारों के 480 लोग खुले आसमान तले आ गए हैं।
महसी तहसील अंतर्गत हरदी थाना क्षेत्र के मंगलपुरवा गांव में लगभग 48 ग्रामीणों के मकान स्थित है। शुक्रवार सुबह आम दिनों की तरह चहल-पहल थी।
ग्रामीण खेत खलिहानों को जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी यार मोहम्मद के घर में अचानक आग लग गई।
परिवार के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। गांव के लोग दौड़े, लेकिन तेज हवा से आग की लपटें फैल गईं।
आग की चपेट में अली हुसैन, इकबाल, रमजान, रेशमा, कलीमुन, चोंगे, बहादुर, बिंद्रा, सीता, कृपाराम, परशुराम, किशुन, लखन, मुरली, साबिर, मुन्ना, राजू, सुशील, ननकन, बबलू, फूलमती समेत 30 लोगों के मकान चपेट में आ गए।
आधे घंटे बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों की मदद से अग्निशमन कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
दोपहर बाद उपजिलाधिकारी डॉ. संतोष उपाध्याय भी गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए कोटेदार की मदद से अनाज उपलब्ध कराया।
उपजिलाधिकारी ने कहा कि तिरपाल व बच्चों के कपड़े की व्यवस्था कराई जा रही है। शीघ्र ही सभी पीड़ित परिवारों को मुआवजा मुहैया कराया जाएगा।