फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, साइकिल सवार महिला की मौत

गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, साइकिल सवार महिला की मौत

Tue, 09 Jan 2018 11:33 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, साइकिल सवार महिला की मौत
भीटी (अंबेडकरनगर)। अचानक सामने आए साइकिल सवार दंपती को बचाने के प्रयास में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे गन्ने के नीचे न सिर्फ साइकिल पर पीछे बैठी महिला, वरन ट्रैक्टर चालक दब गया। जेसीबी से गन्ना हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल चालक को जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

फैजाबाद जनपद के तारुन थाना क्षेत्र के चंद्रिकागंज निवासी पवन कुमार अपनी पत्नी रेनू (40) को लेकर मंगलवार को दोपहर साइकिल से गोसाईगंज जा रहा था। बताया जाता है कि वे जब अंबेडकरनगर के अहिरौली थाना अंतर्गत शाहपुर मनिहारीपट्टी गांव के मोड़ पर पहुंचे, तभी सामने से गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली आ गई। साइकिल सवार दंपती को बचाने के प्रयास में ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे साइकिल पर बैठी रेनू व ट्रैक्टर चालक अहिरौली थाना अंतर्गत सरगपुर गांव निवासी दिनेश कुमार (38) पुत्र नंदलाल गन्ने के नीचे दब गए। पवन बाल-बाल बच गया। गुहार पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। इसी बीच मिझौड़ा चीनी मिल से जेसीबी पहुंच गई। गन्ना हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सांस चलने की उम्मीद में उसे सीएचसी तारुन ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, गंभीर रूप से घायल चालक को बाजार स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां हालत नाजुक देख जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed