{"_id":"5a3aacf44f1c1b1f168b46de","slug":"151513794804-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे की जमीन पर बन रहा था सपा एमएलसी का मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे की जमीन पर बन रहा था सपा एमएलसी का मकान
Updated Thu, 21 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैमाइश में हुई पुष्टि, एसडीएम ने सौंपी डीएम को रिपोर्ट
बाराबंकी। एक दूसरे की शिकायत पर तहसील प्रशासन द्वारा दो दिन तक चली पैमाइश में राजस्व विभाग की टीम को सपा एमएलसी व उनके एक रिश्तेदार द्वारा बनाए जा रहे मकान का निर्माण खरीद भूमि के बजाय दूसरे की भूमि पर करने की पुष्टि हुई है।
वहीं मयूर विहार कॉलोनी में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे का खुलासा हुआ है। एसडीएम सुशील प्रताप सिंह ने कहा है कि पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी को दे दी जाएगी। आदेश मिलते ही गलत तरीके से अवैध कब्जेदारों से जमीन को मुक्त करा दिया जाएगा।
मालूम हो कि शहर के सटी लखनऊ मार्ग पर मयूर विहार कॉलोनी में सपा के एक एमएलसी व उनका एक रिश्तेदार द्वारा करीब सात हजार स्क्वायर फीट में मकान का निर्माण कराया जा रहा था। कई दिन पूर्व शिकायत पर एसडीएम व सीओ ने निर्माण रुकवाकर कागज तलब किए थे।
विज्ञापन
इसके बाद चंद्रभान ने 17 दिसंबर को डीएम को प्रार्थना पत्र देकर मयूर विहार कॉलोनी में ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जा कर प्लाटिंग करने की शिकायत की थी। इस पर डीएम ने एसडीएम से कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
एसडीएम ने नायब तहसीलदार, कानूनगो व लेखपालों की टीम बनाकर दो दिन पैमाइश कराई। एसडीएम ने बताया कि पैमाइश का कार्य पूरा हो गया है। इस दौरान राजस्व कर्मियों ने जो रिपोर्ट दी है। उसमें एमएलसी व उनके रिश्तेदार द्वारा कराए जा रहे निर्माण खरीदी गई जमीन से बाहर है।
इसी तरह मयूर विहार में तीन स्थानों पर ग्राम समाज का जमीन का कुछ भाग पाया गया है। पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी को सौंप दी गई है। आदेश मिलते ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पैमाइश हो गई है। मैंने जिस किसान से जमीन खरीदी थी। उसने जहां बताया है। मकान बनाया है। इसके बावजूद भी पैमाइश के दौरान जहां मुझे जमीन मिली है। हम वहां कब्जा करेंगे। पैमाइश से मैं संतुष्ट हूं।
-राजेश कुमार यादव, एमएलसी