फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   भूमि विवाद में दंपती को पीट किया लहूलुहान

भूमि विवाद में दंपती को पीट किया लहूलुहान

Sat, 16 Dec 2017 01:01 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
भूमि विवाद में दंपती को पीट किया लहूलुहान
गंभीर हालत मेें जिला अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

बहराइच। शिवदहा रामउग्गरपुरवा गांव में पट्टे की जमीन पर कब्जा को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने ग्रामीण को अधमरा किया। उसे बचाने दौड़ी पत्नी को भी पीटकर लहूलुहान कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।

पयागपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत शिवदहा के मजरा राम उग्गरपुरवा निवासी रामगोपाल (30) का गांव निवासी नत्थूराम के साथ विवाद चल रहा था। शुक्रवार सुबह दोनों पक्षों में जमीन को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद रामगोपाल ने पंचायत बुलाई। पंचायत शुरू हुई।
विज्ञापन


इसी दौरान नत्थूराम ने अपने आधा दर्जन समर्थकों के साथ पहुंचकर फिर विवाद शुरू कर दिया। रामगोपाल के विरोध करने पर उसे लाठियों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पति को बचाने दौड़ी पत्नी पुष्पा (28) को भी पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह ग्रामीणों ने सभी को बचाया। लहूलुहान हालत में पति-पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की स्थिति नाजुक बताई जा रही। एसओ संजय मिश्रा ने कहा कि तहरीर मिली है। यूपी-100 पुलिस मौके पर पहुंची थी। जांच के बाद कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed