फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   धूमधाम से मनाया सोनिया गांधी का जन्म दिन

धूमधाम से मनाया सोनिया गांधी का जन्म दिन

Sun, 10 Dec 2017 12:03 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया सोनिया गांधी का जन्म दिन
रायबरेली। जिले की सांसद सोनिया गांधी का जन्मदिन शनिवार को जिलेभर में मनाया गया। कहीं पर हवन पूजन तो कहीं पर गरीबों को लंच पैकेट का वितरण किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से तिलक भवन में सोनिया गांधी का जन्म दिन मनाया गया। सांसद प्रतिनिधि किशोरीलाल शर्मा व कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला ने केक काटा। सभी ने उनकी लंबी आयु की कामना की। सांसद प्रतिनिधि किशोरीलाल शर्मा ने कहा कि सोनिया ने राजनीति में जो आयाम प्रस्तुत किए, वे पूरी दुनिया के लिए उदाहरण हैं। जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला ने कहा कि सोनिया ने अपने कार्यों से यह सिद्ध किया कि राजनीति केवल सत्ता पाने का साधन नहीं है, बल्कि इसके द्वारा समाज सेवा का भी कार्य किया जा सकता है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सईदुल हसन और कांग्रेस प्रवक्ता विनय द्विवेदी ने सोनिया गांधी की ओर से जिले में कराए गए विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त कर उनके दीर्घ आयु होने की कामना की। इस दौरान तिलक भवन के बाहर सांसद प्रतिनिधि व जिलाध्यक्ष ने गरीबों में लंच पैकेट भी बांटे।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री धीरज श्रीवास्तव एडवोेकेट की ओर से कुष्ठ आश्रम रतापुर में गरीबों एवं रोगियों को लंच पैकेट का वितरण कर सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया गया। सांसद प्रतिनिधि केएल शर्मा ने कहा कि सोनिया गांधी के त्याग तपस्या एवं बलिदान की प्रतिमूर्ति है। सिमहैंस हॉस्पिटल में भी सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से सोनिया गांधी का जन्म दिन मनाया गया।
विज्ञापन

डीह प्रतिनिधि के मुताबिक कांग्रेस पार्टी कार्यालय में सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया गया। बछरावां प्रतिनिधि के मुताबिक बछरावां कांग्रेस ब्लॉक कार्यालय पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सतगुरु लोधी की अगुवाई में सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया गया। जगतपुर प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय जगतपुर में सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया गया। साथ ही शंकरपुर स्थित दुर्गा मंदिर में हवन पूजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed