{"_id":"5a2040aa4f1c1bc45b8b96cf","slug":"151512063146-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह चार बीडीओ व 19 प्रधानों से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह चार बीडीओ व 19 प्रधानों से मांगा जवाब
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। सदर तहसील क्षेत्र में 19 ग्राम पंचायतों में उचित दर विक्रेताओं का चयन कई साल से अटका पड़ा है। ग्राम पंचायतों में खुली बैठक कर उचित दर दुकानों के लिए दुकानदार का चयन करने को लेकर आयुक्त व जिलाधिकारी की ओर से दोबारा आदेश किया जा चुका है, लेकिन नतीजा शून्य रहा। इससे कार्डधारकों को बराबर अनाज नहीं मिल पा रहा है। इसे एसडीएम सदर अर्चना वर्मा ने गंभीरता से लिया है। गांवों में खुली बैठक कराकर दुकानदारों के चयन में रुचि न लेने के मामले में 19 ग्राम प्रधानों के अलावा चार खंड विकास अधिकारी फंस गए हैं। एसडीएम ने इन 19 प्रधानों व खंड विकास अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही संतोषजनक जवाब न देने पर कार्रवाई की संस्तुति करने की चेतावनी दी है।
जिले में करीब 72 उचित दर की दुकानें रिक्त चल रही हैं। यह दुकानें आसपास के उचित दर विक्रेताओं की दुकानों से अटैच कर दी गई हैं। इससे कार्डधारकों को बराबर अनाज नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर तत्कालीन डीएम आशुतोष निरंजन व आयुक्त देवीपाटन मंडल एसबीएस रंगाराव ने डीएसओ राजेश कुमार व बीडीओ को गांव में खुली बैठक कराकर दुकानदार का चयन कराने का आदेश दिया था, मगर इस आदेश के छह माह बाद भी जिम्मेदार अफसरों ने इसमें रुचि नहीं ली। अब एसडीएम अर्चना वर्मा ने सख्त रुख अपनाते हुए रुपईडीह, झंझरी, पंडरीकृपाल, इटियाथोक व मुजेहना के बीडीओ के अलावा 19 ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी कर खुली बैठक कर दुकानदार का चयन न करने पर स्पष्टीकरण मांगा है। एसडीएम सदर गोंडा अर्चना वर्मा ने कहा कि रिक्त दुकान वाले गांवों में खुली बैठक कर उचित दर विक्रेता का चयन करने का आदेश दिया गया था। लेकिन बीडीओ व प्रधानों ने लापरवाही बरतते हुए रुचि नहीं ली। इस पर सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
खुली बैठक न कराने पर इन्हें भेजा नोटिस
एसडीएम ने रुपईडीह ब्लॉक के ग्राम प्रधान विनय कुमार सिंह, वीरपुर के श्याम, फत्तेहगढ़ के रामदेव तिवारी, कुरासी के मदन मोहन, कहलानानकार के अविंदर मिश्रा, देवरिया कला को नोटिस जारी किया है। इटियाथोक ब्लॉक के गोशेंद्रपुर के मोहम्मद आरिफ, बिसुनपुर तिवारी के राकेश कुमार, मोहनपुर असिधा के विनोद कुमार वर्मा को नोटिस जारी किया है। झंझरी ब्लॉक के ग्राम ताजपुर के वीडी पांडेय, गड़वलिया के नकछेद, खिराभा के बद्री विशाल पांडेय, भगहर बुलंद के अरुण कुमारी, डंडवा दसौतिया के दिलीप कुमार, काजीदेवर की गुड़िया देवी, कटहामाफी नाजनी के अलावा पंडरी कृपाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत पंडरीकृपाल के आशीष कुमार, नरौरा अर्जुन के राकेश व ग्राम भटवलिया की संगीता मिश्रा से जवाब मांगा है।