{"_id":"59cd40904f1c1bda538b4d52","slug":"151506623632-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चावल पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चावल पकड़ा
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काला बाजारी के लिए जा रहे राशन को पुलिस ने पकड़ा
दरियाबाद (बाराबंकी)। काला बाजारी के लिए जा रहे राशन को ग्रामीणों की सूचना पर पीआरवी पुलिस ने पकड़ कर सफदरगंज पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय आपूर्ति निरीक्षक ने मामले में पड़ताल करते हुए आरोपी कोटेदार के गोदाम का सत्यापन किया। जिसमें 22 क्विंटल चावल स्टॉक में कम तथा 6 क्विंटल गेहूं अधिक मिला।
तहसील सिरौलीगौसपुर के ग्राम मंगरौडा के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को 100 नंबर पर सूचना दी कि कोटे का राशन काला बाजारी के लिए जा रहा है। जिस पर 100 डायल पुलिस ने राशन से लदे पिकअप का पीछा करते हुए सफदरगंज थाना क्षेत्र के सैफपुर रेलवे क्रासिंग के निकट पकड़ लिया।
पिकअप का चालक व उस पर बैठा युवक दोनों मंगरौडा कोटेदार के पुत्र हैं। पूछताछ के बाद पीआरवी पुलिस ने राशन लदे पिकअप को सफदरगंज पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पाकर सिरौलीगौसपुर आपूर्ति निरीक्षक संजय कुमार मौके पर पहुंचे और चालक से पूछताछ की जिस पर उसने बताया कि पिकअप पर लदे 37 बोरे में चावल हैं, जो कि व्यापारियों से खरीदा हैं।
विज्ञापन
जिसके बाद आपूर्ति निरीक्षक कोटेदार के गोदाम का सत्यापन करने के लिए गांव पहुंचे। गोदाम में लगे राशन की गिनती कराई। जिसमें 21 क्विंटल 90 किलो चावल कम मिला तथा 6 क्विंटल गेहूं अधिक मिला। आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज कर मुकदमा दर्ज कराने की अनुमति मांगी जाएगी। सिरौलीगौसपुर उपजिलाधिकारी अजय कुमार सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। अगर राशन सरकारी है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।