फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   151 daughters took seven rounds, one got married

Lucknow News: 151 बेटियों ने लिए सात फेरे, एक का निकाह

Fri, 07 Feb 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 07 Feb 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
151 daughters took seven rounds, one got married
डायट में हुए सामूहिक विवाह में मौजूद नव दंपती। - फोटो : स्त्रोत सूचना विभाग
रायबरेली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बृहस्पतिवार को शहर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में 152 बेटियां दांपत्य जीवन में बंध गईं। इसमें 151 बेटियों की शादी हिंदू रीति-रिवाज से कराई गई। सात फेरे लेकर साथ जीने-मरने की कसमें खायीं। एक मुस्लिम बेटी का निकाह कराया गया। बेटियों को 10-10 हजार का समान दिया गया। सभी के खाते में जाएंगे 35-35 हजार भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह से ही डायट परिसर में सामूहिक विवाह को लेकर उत्साह देखने को मिला। ब्लॉकों में पंजीकरण के बाद 152 जोड़े शादी की रस्में पूरी कराने के लिए पहुंचे। घरातियों और बरातियों के स्वागत सत्कार के लिए पूरी तैयारी थी। नाश्ते के साथ ही खाने-पीने की भी व्यवस्था थी। सामूहिक विवाह के बाद बेटियां अपने पतियों के साथ ससुराल के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी ने बताया कि बृहस्पतिवार को सामूहिक विवाह में राही के 35, दीनशाहगौरा के 12, अमावां के 23, रोहनियां के 10, डलमऊ के 28, ऊंचाहार के 29, जगतपुर के नौ और नगर पालिका परिषद के छह जोड़े शामिल हुए। इसमें शहर का एक मुस्लिम जोड़ा भी शामिल रहा। सदर विधायक अदिति सिंह व अन्य अधिकारियों ने बेटियों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में डीएम हर्षिता माथुर, एसपी डॉ. यशवीर सिंह, सीडीओ अर्पित उपाध्याय, पीडी डीआरडीए सतीश प्रसाद मिश्रा ने जोड़ों को आशीर्वाद नव दंपतियों को नए वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी। प्रत्येक जोड़ो को वस्त्र, चांदी की पायल, बिछिया, स्टील डिनर सेट, प्रेशर कुकर, वैनिटी किट आदि उपहार स्वरूप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed