यूपी: एक और चक्रवात की चेतावनी जारी, पश्चिम के जिलों में आई आंधी बारिश से गिरा पारा; जानिए पूर्वानुमान
Weather in UP: यूपी में मौसम अभी स्थिरता नहीं बना पा रहा है। रविवार को पश्चिम यूपी के कई जिलों में आंधी और बारिश का साया रहा।
विस्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली। मेरठ, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद और बरेली में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। वहीं मेरठ और शामली में ओले गिरने की सूचना है, जबकि बिजनौर में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलीं। हालांकि, सोमवार से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों पर फिलहाल विराम लगने के आसार हैं। अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहने और धूप निकलने से दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है।
15 अक्तूबर से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 15 15 अक्तूबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी तराई के जिलों में फिर हल्की बारिश हो सकती है।
झांसी सबसे गर्म, हरदोई-बस्ती में ठंडी रात
रविवार को 35 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ झांसी प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं, हरदोई और बस्ती में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन दोनों जिलों में प्रदेश की सबसे ठंडी रात रही।