{"_id":"6a1f4091c4a4f29bb8070448","slug":"15000-people-are-suffering-from-power-outages-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1765614-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिजली की आवाजाही से त्रस्त हुई 15 हजार की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिजली की आवाजाही से त्रस्त हुई 15 हजार की आबादी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
काकोरी। उमस भरी गर्मी के बीच दुबग्गा, शकुंतला, सरोसा और काकोरी विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में मंगलवार को दिनभर बिजली की आवाजाही और कटौती से 15 हजार की आबादी परेशान रही। लगातार ट्रिपिंग और बार-बार बिजली आने-जाने से त्रस्त उपभोक्ताओं उपकेंद्र पर शिकायत भी की लेकिन समाधान नहीं मिला।
उपभोक्ताओं ने बताया कि उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की अनियमित आपूर्ति से घरों में पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण ठीक से नहीं चल पा रहे थे। इससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि बार-बार बिजली जाने से फ्रिज और कोल्ड स्टोरेज उपकरण सही ढंग से काम नहीं कर सके। इसके चलते पेय पदार्थ, डेयरी उत्पाद और अन्य खाद्य सामग्री पर्याप्त रूप से ठंडी नहीं हो सकी। कई ग्राहक कोल्ड ड्रिंक, पानी, आइसक्रीम पर्याप्त ठंडा न होने के कारण वापस लौट गए। इससे व्यापारियों का नुकसान हुआ।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि दिनभर अत्यधिक कटौती और बिजली की लगातार आवाजाही के बावजूद विभाग की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। शुरुआत में उपकेंद्र के कर्मचारियों ने फोन उठाया लेकिन बाद में उन्होंने फोन उठाना भी बंद कर दिया। लोगों ने विद्युत विभाग से निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराने और समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।