{"_id":"697a7b06ad6650a313072af7","slug":"1500-youth-have-the-opportunity-to-get-jobs-in-40-companies-lucknow-news-c-13-knp1002-1579919-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 1500 युवाओं के पास 40 कंपनियों में नौकरी पाने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 1500 युवाओं के पास 40 कंपनियों में नौकरी पाने का मौका
विज्ञापन
लखनऊ। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय चार फरवरी को रोजगार मेले का आयोजन करेगा। इसमें 1500 युवाओं के पास 40 निजी कंपनियों में नौकरी हासिल करने का मौका मिलेगा। इस संबंध में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से बुधवार को अधिसूचना जारी की गई।
रोजगार पाने के इच्छुक युवा ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। चारबाग स्थित जय नारायण पीजी कॉलेज में सुबह 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन होगा। आवेदन से लेकर साक्षात्कार तक युवाओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
यहां से करें आवेदन
अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकृत होकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ये दस्तावेज साथ लाना जरूरी
बायोडाटा की हार्डकॉपी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, 10वीं-12वीं के साथ स्नातक व परास्नातक शैक्षिक अभिलेखों की प्रमाणित छायाप्रति। कोई समस्या आने पर टोल फ्री नंबर 155330 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
14 से 17 हजार रुपये मिलेगा वेतन
चयनितों को हर माह 14 से 17 हजार रुपये वेतन मिलेगा। टाटा मोटर्स में एनएपीएस ट्रेनी पद की ट्रेनिंग के दौरान 14,401 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। इसके लिए इंटरमीडिएट पास होना जरूरी है। बंधन बैंक में रिलेशनशिप अफसर को हर माह 15,500 रुपये मिलेंगे। इसके लिए भी इंटरमीडिएट पास होना जरूरी है। साइफ्यूचर कंपनी में कस्टमर केयर पद पर स्नातक योग्यता वाले आवेदन कर सकते हैं। उन्हें हर महीने 15,700 रुपये दिए जाएंगे। ऐसियन सर्विस में फाइनेंसियल कंसल्टेंट चुने जाने वाले को 15,000 रुपये मिलेंगे। इसके लिए भी स्नातक होना जरूरी है। रामा नर्सिंग में अटेंडेंट नर्सिंग स्टाफ को 17 हजार रुपये प्रति माह मिलेंगे।