फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   150 year old godess statue theft from ram darbar

यूपी: राम दरबार से चोरी हुई 150 साल पुरानी मूर्तियां

Tue, 26 Jan 2016 02:47 PM IST
Updated Tue, 26 Jan 2016 02:47 PM IST
विज्ञापन
150 year old godess statue theft from ram darbar

अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को देर रात चोरों ने एक मंदिर का ताला तोड़ कर करीब डेढ़ करोड़ रुपये कीमत की राम दरबार की मूर्तियां पार कर दी।

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह गांव के लोग पूजा करने मंदिर पहुंचे तो घटना का पता चला। चोरी गई मूर्तियां 150 साल से भी अधिक पुरानी बताई जा रही हैं।

सेमरौता गांव में राम जानकी मंदिर है। यहां राम, लक्ष्मण और सीता की अतिप्राचीन मूर्तियां थी। सोमवार की रात चोर मंदिर का ताला तोड़ कर मूर्तियां उड़ा ले गए।
विज्ञापन

डेढ़ करोड़ रुपए की थी ये मूर्तियां

150 year old godess statue theft from ram darbar

मंदिर के व्यवस्थापक गिरीशचंद्र बाजपेई के मुताबिक मूर्तियां अष्टधातु की बनी थी और करीब 150 साल से अधिक पुरानी थी। रामदरबार की मूर्तियों की कीमत करीब डेढ़ करोड़ से भी अधिक होगी, जिन्हें चोर चुरा ले गए।

थानेदार दिनेश यादव ने बताया कि मूर्तियां किस धातु की बनी थी, इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन पूछताछ में पता चला है कि ये करीब 100 से 150 साल पुरानी थी। घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed