{"_id":"5c0b59e0bdec22413f5da404","slug":"15-years-old-boy-burnt-alive-in-oven-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसाः ठंड से बचने के लिए ओवन में बैठा बिस्किट फैक्ट्री मालिक का बेटा, जिंदा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसाः ठंड से बचने के लिए ओवन में बैठा बिस्किट फैक्ट्री मालिक का बेटा, जिंदा जला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
दीपक(फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
गोंडा में ठंड से बचने के लिए बिस्किट फैक्ट्री के मालिक का बेटा ओवन में बैठकर हाथ सेंकने लगा। इस बीच, ओवन का दरवाजा अंदर से लॉक हो गया और वह जिंदा जल गया। घटना गोंडा के मनकापुर कोतवाली के बैरीगांव की है।
बैरीपुर गांव के गोपी जायसवाल ने गांव के पास ही अपने मकान के बेसमेंट में बिस्किट की फैक्ट्री लगा रखी है। परिवार भूतल पर रहता है। गोपी के अनुसार कक्षा नौ में पढ़ने वाला उनका बेटा दीपक (15) बृहस्पतिवार रात ठंड से बचने के लिए बिस्किट फैक्ट्री के ओवन में बैठकर हाथ सेंक रहा था।
अचानक ओवन का दरवाजा अंदर से बंद हो गया। जब जलने की दुर्गंध फैली तो परिवारवाले भागकर ओवन के पास पहुंचे। दरवाजा खोलकर बुरी तरह झुलसे दीपक को बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस से लेकर सीएचसी मनकापुर पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल विनय कुमार सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।