फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   15 trains on the Gonda route, including those serving Gomti Nagar and Gorakhpur, will remain cancelled in July

Lucknow News: गोमतीनगर-गोरखपुर सहित गोंडा रूट की 15 ट्रेनें जुलाई में रहेंगी कैंसिल

Mon, 22 Jun 2026 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
15 trains on the Gonda route, including those serving Gomti Nagar and Gorakhpur, will remain cancelled in July
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
लखनऊ। गोंडा से गोंडा कचहरी के बीच पांच किलोमीटर लंबी तीसरी रेललाइन को चालू करने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे अगले महीने प्री-इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम करेगा। इसके चलते 7 से 11 जुलाई के बीच गोंडा रूट की कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी, जबकि कई ट्रेनों का संचालन अयोध्या के रास्ते किया जाएगा।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि छह, सात व 10 जुलाई को 15109 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस लखनऊ नहीं आएगी। इसके अलावा 22921 बांद्रा-बलरामपुर एक्सप्रेस पांच जुलाई, 22922 बलरामपुर-बांद्रा एक्सप्रेस सात जुलाई, 15081 गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस छह से 10 जुलाई, 15082 गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस सात से 11 जुलाई, 15133 छपरा-आनंद विहार एक्सप्रेस छह जुलाई, 15134 आनंद विहार-छपरा एक्सप्रेस आठ को, 15031 गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस एवं 15032 लखनऊ जंक्शन-गोरखपुर एक्सप्रेस आठ व नौ जुलाई को, 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस सात से 10 जुलाई तक, 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस आठ से 11 जुलाई तक, 22199 ग्वालियर-बलरामपुर सुशासन एक्सप्रेस आठ जुलाई को, 22200 बलरामपुर-ग्वालियर एक्सप्रेस एवं 15029 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस नौ जुलाई तथा 15030 पुणे गोरखपुर एक्सप्रेस 11 जुलाई को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन



अयोध्या के रास्ते चलेंगी ये गाड़ियां
गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस, चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, तिरुवनंतपुरम-गोरखपुर एक्सप्रेस, ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस, यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस, आनंदविहार छपरा एक्सप्रेस, साबरमती-थावे एक्सप्रेस, यशवंतपुर-गोरखपुर सुपरफास्ट, मदार जंक्शन-दरभंगा अमृत भारत, एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस, गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस, गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस, गोरखपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस, बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस, गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, आनंदविहार-गोरखपुर एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस, जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस, आनंदविहार-गोरखपुर एक्सप्रेस, गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, गोरखपुर-एलटीटी कुशीनगर एक्सप्रेस, एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस व शहीद एक्सप्रेस अलग-अलग तारीखों पर अयोध्या के रास्ते चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ में निरस्त होंगी ये ट्रेनें
22199 ग्वालियर-बलरामपुर सुशासन एक्सप्रेस पहली जुलाई को लखनऊ में शार्ट टर्मिनेट होगी। यह ट्रेन दो जुलाई को लखनऊ से ही बलरामपुर के लिए रवाना होगी। ट्रेन 12598 मुंबई-गोरखपुर सुपरफास्ट नौ जुलाई को लखनऊ में निरस्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed