फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   15 thousand teachers to be recruited till January.

जनवरी तक होगी 15000 सहायक शिक्षकों की भर्ती

Sat, 05 Dec 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 05 Dec 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
15 thousand teachers to be recruited till January.

प्राथमिक विद्यालयों में बीटीसी प्रशिक्षुओं के लिए चल रही 15 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया जनवरी तक पूरी कर ली जाएगी।

विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालयों में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए मेरिट के आधार पर काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करके अंतिम चयन कर लिया गया था।

इस बीच इस भर्ती को लेकर हाईकोर्ट में याचिका लंबित होने और शासन की ओर से बीएलएड वालों को भर्ती में शामिल करने का आदेश जारी करने के बाद इस भर्ती को लेकर सवाल खड़ा हो गया है।

अभ्यर्थियों को दिया गया आश्वासन

15 thousand teachers to be recruited till January.

प्रदेश के अलग-अलग भागों से सचिव बेसिक शिक्षा परिषद से मिलने आए अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया गया कि बीएलएड अभ्यर्थियों से आवेदन लेने के बाद उनकी काउंसलिंग जल्द पूरी करके जनवरी तक नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि बीएलएड अभ्यर्थियों की संख्या कम होने के कारण उनकी नियुक्ति में देरी नहीं होगी।

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने बीएलएड अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के लिए 14 से 21 दिसंबर के बीच का समय तय किया है।

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से आवेदन पूरी करने केलिए 28 दिसंबर तक का समय दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed