{"_id":"669c1026818e088b6506dc74","slug":"15-students-were-absent-in-improvement-and-compartment-exams-shravasti-news-c-104-1-srv1002-105886-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा में 15 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा में 15 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
Sun, 21 Jul 2024 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 21 Jul 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में शनिवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट की परीक्षा हुई। श्री अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा में दो पालियों में आयोजित परीक्षा में 15 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। भिनगा के श्री अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज में दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए कुल 164 विद्यार्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा हुई जिसमें 116 के सापेक्ष 103 परीक्षार्थी उपस्थित व 13 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई जिसमें 48 विद्यार्थी शामिल हुए। एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। दोनों पालियों की परीक्षा में कोई परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते नहीं मिला। इस दौरान प्रधानाचार्य ज्योति प्रकाश पांडेय व एमपी भारती सहित अन्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
