फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   15 PPS officers transferred in UP, see full list here

UP: मोहिनी पाठक पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अपर पुलिस अधीक्षक बनीं, प्रदेश में 15 PPS अफसरों के तबादले

Thu, 31 Jul 2025 02:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 31 Jul 2025 02:22 PM IST
सार

यूपी में बृहस्पतिवार को प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग के 15 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
15 PPS officers transferred in UP, see full list here
- फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में बृहस्पतिवार को प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग के 15 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले कर दिए गए हैं। मोहिनी पाठक को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अपर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। महेश सिंह अत्रि को अपर पुलिस अधीक्षक पीटीएस मुरादाबाद के पद पर तैनाती दी गई है। डॉ. अर्चना सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर नियुक्त किया गया है। धर्मेंद्र सचान को अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में तैनाती दी गई है।

विज्ञापन


इसी तरह प्रमोद कुमार यादव को उपसेनानायक 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी के पद पर भेजा गया है। राजेंद्र प्रसाद यादव को अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ के पद पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


मोहिनी पाठक को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में तैनात किया गया है। अनूप कुमार को मऊ में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। रंजन सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक/ स्टाफ ऑफिसर कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, (स्थापना), मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ नियुक्त किया गया है। अभय कुमार मिश्र को अपर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता प्रतिष्ठान में तैनाती दी गई है। अशोक कुमार यादव को अपर पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ में नियुक्त किया गया है। कृष्ण कांत सरोज को अपर पुलिस अधीक्षक (अभिसूचना), मेरठ नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. राजीव कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान नियुक्त किया गया है। डॉ. हृदेश कठेरिया को बदायूं का अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनाया गया है।


राहुल मिश्रा को देवरिया में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के पद पर तैनाती दी गई है। अरविंद कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक, कार्यालय - पुलिस महानिरीक्षक (स्थापना), मुख्यालय पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात किया गया है। 





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed