फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   15 Lakh rupees fraud with zila panchayat sadasya in Barabanki.

Barabanki: जिला पंचायत सदस्य को जमीन का झांसा देकर 15 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

Sat, 16 Mar 2024 02:46 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Sat, 16 Mar 2024 02:46 PM IST
सार

बाराबंकी में जिला पंचायत सदस्य के साथ 15 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
 

विज्ञापन
15 Lakh rupees fraud with zila panchayat sadasya in Barabanki.
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाराबंकी जिला पंचायत सदस्य और अध्यक्ष पद पर सपा प्रत्याशी रही नेहा सिंह आनंद के साथ जमीन बेचने के नाम पर 15 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। शहर कोतवाली पुलिस ने लखनऊ के एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला लखपेड़ाबाग निवासी नेहा सिंह आनंद वर्तमान में त्रिवेदीगंज से जिला पंचायत सदस्य हैं। इन्होंने एसपी से शिकायत में बताया कि लखनऊ के एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड निवासी शैलेंद्र उर्फ टिंकू ने सतरिख रोड से 2000 वर्ग फिट का प्लाट खरीदने का सौदा किया था। जिसकी कीमत 20 लाख बताई गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आबादी आधी... सियासत पूरी: यूपी में महिलाओं का दम, हर चुनाव में बढ़ रही भागीदारी; 15% महिलाएं बनीं लोकसभा सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पुराने पन्नों से: चुनाव में विदेशी धन का इस्तेमाल... गृह मंत्री को संसद में स्वीकार करनी पड़ी थी यह बात


नेहा का आरोप है कि वर्ष 2022 के फरवरी, जून और सितंबर माह में पांच पांच लाख रुपए करके कुल 15 लाख रुपए शैलेंद्र द्वारा बताए गए खाते में आरटीजीएस किए थे। 17 फरवरी को जब प्लाट देखने के लिए वह मौके पर गई तो पता चला शैलेंद्र ने वहां कोई प्लाटिंग नहीं की है।

नेहा का आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। कोतवाली पुलिस से इसकी शिकायत की मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसपी के निर्देश पर शहर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। शहर कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed