फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   15 km journey, server issues hinder Aadhaar process

Lucknow News: 15 किमी का सफर, आधार में बाधा बना सर्वर

Tue, 11 Aug 2026 02:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
15 km journey, server issues hinder Aadhaar process
आधार शिविर में दोपहर 1:30 बजे बिजली आने का इंतजार करते कर्मचारी।
दुबग्गा। गांव सैफलपुर निवासी नीलम 15 किमी की दूरी तय कर बेटी रुचि का नया आधार कार्ड बनवाने मलिहाबाद विकासखंड की ग्राम पंचायत हबीबपुर के पंचायत भवन में सोमवार को लगे शिविर में पहुंची थीं। सर्वर ठप होने से रुचि का आधार नहीं बन सका। मां-बेटी को मायूस लौटना पड़ा। कई अन्य आवेदकों को भी मायूस होना पड़ा। सर्वर के साथ ही बिजली की आंख-मिचौली भी आधार संशोधन और नए बनाने का कार्य में बाधा बनी।
विज्ञापन

पंचायत भवन में लगे शिविर में सुबह 10 बजे से आधार संबंधी कार्य शुरू होने थे। सर्वर ठप होने से दोपहर एक बजे तक काम बाधित रहा। इसके बाद बिजली कटौती से काम प्रभावित हुआ। शाम पांच बजे तक करीब 15 बार कटौती हुई। हबीबपुर गांव निवासी खुशबू ने बताया कि बेटी पीहू का आधार बनवाने आई थी। सर्वर ठप होने से आधार नहीं बन सका। गोहरामऊ गांव के विकास यादव दोपहर करीब 12 बजे आधार अपडेट कराने पहुंचे थे। सर्वर में दिक्कत के कारण उनका काम नहीं हो सका। डाक सहायक राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि बिजली कटौती के कारण आधार संशोधन के कार्य में काफी दिक्कत हुई। इस वजह से सर्वर भी सुचारू रूप से नहीं चल सका। शिविर के पहले दिन सात आवेदकों का आधार संशोधित और दो नए बनाए गए।
विज्ञापन

दूर गांवों से आए आवेदकों को मिली मायूसी
सैफलपुर गांव निवासी रमेश बेटे गोलू का नया आधार बनवाने पहुंचे थे। सर्वर ठप होने से काम नहीं हो सका। उन्नाव के मटरिया धौरा निवासी सोनवानी को भी मायूस होना पड़ा। वह जन्मतिथि में संशोधन कराने पहुंची थीं। इसी तरह कई अन्य आवेदकों का आधार संबंधी कार्य नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन आवेदकों को मिली राहत
शिविर में हबीबपुर निवासी काव्या और घनश्यामपुर की शिवांगी का नया आधार बना। पलक, सिद्धी यादव, संतराम, मधु, विकास यादव, अब्दुल्ला अदीब व गुलबसा का आधार संशोधित किया गया। मंगलवार को भी शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed