फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   15 flights late due to fog

कोहरे के चलते उड़ानें रही लेट, देखें किन-किन उड़ानों पर पड़ा असर

Mon, 08 Jan 2018 12:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 08 Jan 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
15 flights late due to fog
डेमो - फोटो : डेमो
कोहरे में पटरी से उतरी हवाई, रेल व बस सेवा सुधरने का नाम नहीं ले रही। दिल्ली, मुंबई, जयपुर, देहरादून से लखनऊ आने वाली फ्लाइट्स जहां समय पर लैंड नहीं हो पा रही हैं, वहीं अमौसी एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले विमान भी देरी से रनवे पर पहुंच रहे हैं। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कैट 3बी इंस्ट्रूमेंटल लैंडिंग सिस्टम लगाया गया है।
विज्ञापन


इससे विमान 50 मीटर की विजिबिलिटी तक में लैंड कर लेते हैं। इन दिनों घने कोहरे के कारण दृश्यता इससे भी नीचे पहुंच जा रही है। इसका असर विमानों के संचालन पर पड़ रहा है। रविवार को 15 से अधिक फ्लाइट्स लेटलतीफी का शिकार हुईं। जेद्दा से लखनऊ आने में विमान को 24 घंटे से अधिक लग गए।
विज्ञापन


दिल्ली से लखनऊ आने वाली फ्लाइट्स में जेट एयरवेज की फ्लाइट (9डब्ल्यू-753) रविवार को 1.40 घंटे की देरी से पहुंची। वहीं विस्तारा एयरलाइंस की दिल्ली से लखनऊ आने वाली फ्लाइट (यूके-761) रविवार को 1.35 घंटे लेट रही। जेट एयरवेज की ही फ्लाइट (9डब्ल्यू-818) 40 मिनट देरी से अमौसी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे ही इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली से लखनऊ आने वाली फ्लाइट (6ई-3612) सुबह करीब दस बजे एयरपोर्ट पहुंचती है। रविवार को यह 45 मिनट लेट रही। इंडिगो की ही दूसरी फ्लाइट(6ई-943) 40 मिनट देरी से पहुंची। दूसरी ओर अमौसी एयरपोर्ट से रवाना होने वाले विमानों में इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या (6ई-423) 1.08 घंटे की देरी से दोपहर एक बजे रवाना हुई।

डायवर्ट कर दी गई फ्लाइट

15 flights late due to fog
इंडिगो की ही अन्य उड़ानों में उड़ान संख्या (6ई-342), (6ई-733) जहां आधे-आधे घंटे देरी से उड़ान भर सकी। वहीं फ्लाइट संख्या(6ई-769) 45 मिनट और उड़ान संख्या(6ई-447) 55 मिनट की देरी से रवाना हुई। इसी क्रम में एयर इंडिया की फ्लाइट(एआई-432) आधे-आधे घंटे की देरी से उड़ी।

मुंबई से लखनऊ  पहुंचने में भी यात्रियों के पसीने छूटे। एयर इंडिया की मुंबई से लखनऊ आने वाली उड़ान(एआई-625) 50 मिनट लेट रही। वापसी में लखनऊ से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान संख्या (एआई-626) भी देरी से उड़ान भर सकी।
 कोहरे के चलते जेद्दा से लखनऊ आने वाला विमान 23 घंटे की देरी से अमौसी एयरपोर्ट पहुंचा।

विमान को हैदराबाद डायवर्ट कर दिया गया था, जहां मौसम साफ होने के बाद रविवार को विमान लखनऊ केलिए रवाना किया गया। विमान दोपहर साढ़े तीन बजे अमौसी पहुंचा। बता दें कि सउदी एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या एसवी-890 जेद्दा से चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए सुबह 8.51 बजे रवाना होती है।

शाम 4.28 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंच जाती है। शनिवार को यह उड़ान जेद्दा से समय पर रवाना हुई, लेकिन कोहरे के चलते लैंडिंग अमौसी एयरपोर्ट पर नहीं हो सकी। जिससे विमान को हैदराबाद एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया। तकरीबन एक दिन बाद विमान को लखनऊ केलिए रवाना किया गया, जिससे फ्लाइट रविवार दोपहर लखनऊ पहुंची। यात्रियों को एक दिन तक हैदराबाद में रुकना पड़ा। 

सात घंटे देरी से रवाना हुई शताब्दी

15 flights late due to fog
डेमो - फोटो : डेमो
वहीं कोहरे के चलते ट्रेनों का संचालन पटरी पर नहीं आ पा रहा है। दिन की ट्रेनें रात-रात भर यात्रियों को सफर करवा रही हैं। शताब्दी लखनऊ जंक्शन से दिल्ली के लिए दोपहर में रवाना होती है, पर रविवार को ट्रेन रात 9.15 बजे के बाद रवाना हुई। ऐसे ही दर्जनों ट्रेनें लेटलतीफी के चलते यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं।

स्पेशल ट्रेनों से लेकर लंबी दूरी की तमाम गाड़ियों को कैंसिल करने के बावजूद संचालन सुधर नहीं रहा है। इसके चलते दिल्ली से हावड़ा और दिल्ली से मुंबई रूट की ट्रेनें खासी प्रभावित हो रही हैं। दिल्ली से लखनऊ आने वाली ट्रेन संख्या 12004 शताब्दी एक्सप्रेस रविवार को सात घंटे की देरी से लखनऊ पहुंची।

इसके कारण लखनऊ से दिल्ली जाने वाली 12003 शताब्दी एक्सप्रेस करीब छह घंटे की देरी से दोपहर साढ़े तीन बजे की जगह रात नौ बजे रवाना हुई। इसी क्रम में ट्रेन संख्या 11124 ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस 11 घंटे, 12558 सप्तक्रांति एक्सप्रेस सवा आठ घंटे, 19166 साबरमती एक्सप्रेस व 12225 कैफियत एक्सप्रेस 19 घंटे, 14853 मरुधर एक्सप्रेस और 12554 वैशाली एक्सप्रेस 15 घंटे, 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस, 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस व 14854 मरुधर एक्सप्रेस 13-13 घंटे, 15624  कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस सवा दस घंटे, 15002 देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 7.30 घंटे, 13430 आनंद विहार मालदा टाउन एक्सप्रेस सवा नौ घंटे, 12876 नीलांचल एक्सप्रेस 16 घंटे, 12588 जम्मू गोरखपुर एक्सप्रेस व 13006 पंजाब मेल 10.30 घंटे, 13414 फरक्का एक्सप्रेस 8.30 घंटे, 12226 कैफियत एक्सप्रेस 15 घंटे,  12511 राप्तीसागर एक्सप्रेस 12 घंटे, 12522 अर्नाकुलम-बरौनी राप्तीसागर एक्सप्रेस, 18191 उत्सर्ग एक्सप्रेस, सुहेलदेव एक्सप्रेस व उपासना एक्सप्रेस भी देरी से स्टेशन पहुंची।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed