{"_id":"6966afdd3eee2ad3d6033d09","slug":"15-doctors-gave-interview-for-the-post-of-vice-chancellor-lucknow-news-c-13-lko1070-1558542-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 15 डॉक्टरों ने दिया कुलपति पद का साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 15 डॉक्टरों ने दिया कुलपति पद का साक्षात्कार
विज्ञापन
लखनऊ। अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति पद के लिए साक्षात्कार मंगलवार को हुआ। इसके लिए 18 डॉक्टरों को बुलाया गया था, जिनमें से 15 ने ही साक्षात्कार दिया।
कुलपति प्रो. संजीव मिश्रा का कार्यकाल करीब चार महीने पहले पूरा हो चुका है। इसके बाद उन्हें नए कुलपति की नियुक्ति तक के लिए कार्यभार सौंपा गया। पद के लिए देशभर से 30 से अधिक डॉक्टरों ने आवेदन किया था। इससे पहले दो बार साक्षात्कार की तिथि घोषित होने के बाद टालनी पड़ी।
तीसरी बार कुल 18 आवेदकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। इंटरव्यू देने वालों में दो कुलपति, दो निदेशक, चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय से संबद्ध अधिकारी, आर्मी के दो डॉक्टर, कॉलेज के प्रिंसिपल और विभागाध्यक्ष थे। कमेटी इनमें से तीन या पांच आवेदकों के नाम राज्यपाल को भेजेगी। इनमें से किसी एक के नाम पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुहर लगाएंगी।