फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   15 day ultimatum to the executing agency for repairing roads

Lucknow News: सड़कों की मरम्मत के लिए कार्यदायी संस्था को 15 दिन का अल्टीमेटम

Tue, 12 Nov 2024 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
15 day ultimatum to the executing agency for repairing roads

विज्ञापन
लखनऊ। जल जीवन मिशन योजना के तहत कार्यों के दौरान खोदी जा रही सड़कों की तय समय पर मरम्मत नहीं हो रही है। सोमवार को डीएम सूर्यपाल गंगवार ने कार्यदायी संस्था को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। समय अवधि के तहत सड़कों की मरम्मत नहीं की गई तो कार्रवाई की जाएगी।




दरअसल, योजना के तहत सड़कों की खोदाई होती है। काम पूरा होने के बाद संस्था इनकी मरम्मत नहीं करती है। इस बात को डीएम ने बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा, अगले 15 दिन में जो भी इस तरह की सड़कें हैं उन्हें बनवाया जाए। साथ ही मरम्मत कार्य की गुणवत्ता की भी जांच के आदेश दिए हैं। बैठक में अफसरों ने बताया कि राजधानी के 669 गावों में पेयजल आपूर्ति किए जाने के लिए 376 परियोजनाओं का निर्माण जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed