{"_id":"5d63eb258ebc3e93b24e1aed","slug":"15-children-injured-after-taking-mattha-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में मट्ठा पीने से 15 से ज्यादा बच्चे बीमार, अब सभी खतरे से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में मट्ठा पीने से 15 से ज्यादा बच्चे बीमार, अब सभी खतरे से बाहर
Mon, 26 Aug 2019 07:52 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊंचाहार (रायबरेली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊंचाहार (रायबरेली)
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 26 Aug 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बासी मट्ठा पीने से 15 से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए। उल्टी दस्त से पीड़ित बच्चों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के बाद सभी की हालत ठीक बताई जा रही है। कुछ बच्चों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
मामला क्षेत्र के गांव ढूंढवा मजरे सरांय हरदो का है। गांव के छोटेलाल की भैस ने हाल ही में बच्चा दिया था। गांव में परंपरा के अनुसार पंद्रह दिन बाद ऐसे अवसरों पर मट्ठा भोज का आयोजन होता है। इसमें गांव के बच्चे भाग लेते है।
विज्ञापन
सोमवार को छोटेलाल के यहां इसी का आयोजन था। जिसमे एक दिन पुराना मट्ठा बच्चों को परोसा गया। मट्ठा पीने के बाद बच्चों को उल्टी शुरू हो गई।
एक के बाद दो करके कई बच्चे बीमार होने लगे। कुछ बच्चों को जमुनापुर चौराहा स्थित निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जबकि नंदिनी, शिवचंद्र, अंतिमा, प्रतिमा, संध्या, सुंदरा, अजय कुमार, प्रीति, शांति, बबली, बिटाना, माया, शिवानी, प्रिया और आशीष को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए जाते है।
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरबी यादव ने बताया कि मट्ठा संक्रमित था। बरसात के मौसम में बासी मट्ठा नहीं खाना चाहिए। इसलिए बच्चें बीमार हुए है। इलाज के बाद सभी ठीक है।