फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1499 PAC and police force jawans did not get promotion.

UP News: मुख्यमंत्री योगी के आदेश के बाद भी सशस्त्र पुलिस बल व पीएसी के 1499 जवानों की प्रोन्नति अटकी

Wed, 14 Sep 2022 04:20 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 14 Sep 2022 04:20 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद भी 1499 जवानों को पदोन्नति नहीं मिल सकी है। इस संबंध में  25 अक्तूबर 2021 को आदेश जारी कर दिया गया था।

विज्ञापन
1499 PAC and police force jawans did not get promotion.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री के निर्देश के एक साल बाद भी सशस्त्र पुलिस बल के 1499 जवानों की पदोन्नति अटकी है। इससे जवानों में नाराजगी है।

विज्ञापन


दरअसल, पिछले वर्ष अक्तूबर में मुख्यमंत्री ने नागरिक पुलिस के समान पीएसी व सशस्त्र पुलिस के जवानों को पदोन्नति देने के लिए 3040 आरक्षी व 1489 मुख्य आरक्षी के पदों को समाप्त कर दिया था। इसके बाद सब इंस्पेक्टर के 2999 पदों  और इंस्पेक्टर के 45 पदों का सृजन किया था। निर्देश दिए गए थे कि पीएसी व सशस्त्र पुलिस बल के जवानों को नागरिक पुलिस के समान पदोन्नति दी जाए। गृह विभाग ने इस संबंध में 25 अक्तूबर 2021 को आदेश भी जारी कर दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद डीजीपी मुख्यालय स्तर पर पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू हुई और 1500 पदों पर प्रोन्नति दे भी दी गई। लेकिन करीब इतने ही पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रम में पुलिस मुख्यालय
जवानों की प्रोन्नति अटकने के पीछे सूत्रों का कहना है कि पुलिस मुख्यालय स्तर पर भ्रम की स्थिति यह पैदा हो गई कि जो पद सृजित हुए हैं वे सभी पदोन्नति से भरे जाएंगे या आधे पदोन्नति से और आधे सीधी भर्ती से। इसी भ्रम को दूर करने के लिए फाइल आगे बढ़ाई गई, लेकिन अब तक फैसला नहीं हो सका है। अब कहा जा रहा है कि कैबिनेट में इससे संबंधित प्रस्ताव लाया जाएगा, जिसके बाद शेष पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed