फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   कम्हरिया पुल पर टीम ने डाला छापा 102 लीटर कच्ची शराब बरामद

कम्हरिया पुल पर टीम ने डाला छापा 102 लीटर कच्ची शराब बरामद

Wed, 07 Jun 2017 01:05 AM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
कम्हरिया पुल पर टीम ने डाला छापा 102 लीटर कच्ची शराब बरामद
कम्हरिया पुल पर 102 लीटर अवैध शराब बरामद
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। आबकारी टीम ने मंगलवार भोर में जिलाधिकारी के निर्देश पर कम्हरियाघाट पुल पर छापेमारी की। सूचना मिली थी कि भोर में संतकबीरनगर व गोरखपुर आदि जिलों से अवैध शराब तस्कर जिले में प्रवेश करते हैं। गैरजनपद के तस्कर तो नहीं मिले लेकिन टीम ने इस छापेमारी में दो स्थानीय महिलाओं समेत दो पुरुष को 102 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिए। उनके विरुद्घ आबकारी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

जिले में अवैध कच्ची शराब की बिक्री रोकने के लिए न सिर्फ आबकारी महकमा लगातार छापेमारी कर रहा है, बल्कि जिला प्रशासन भी समय समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहा है। आबकारी अधिकारी राजकुमार के मुताबिक सूत्रों से गत दिवस पता चला कि भोर में गोरखपुर व संतकबीरनगर से लोग जिले में अवैध शराब की खेप पहुंचाते हैं। अवैध शराब का कारोबार करने वालों को पकड़ने के लिए मंगलवार भोर में आबकारी निरीक्षक डॉ. महेन्द्र प्रताप वर्मा ने टीम के साथ कम्हरियाघाट पर छापेमारी की। यहां पर 102 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। अंधेरे का फायदा उठाकर कई लोग भाग निकले, जबकि टीम ने दो महिला समेत दो पुरुष को गिरफ्तार कर लिया। चारों के विरुद्घ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया गया। आबकारी निरीक्षक डॉ. महेन्द्र ने बताया कि टीम ने कम्हरिया मांझा, नई बस्ती, खरुवइया, मदैनिया आदि गांवों में भी छापेमारी की, जहां से 7 क्विंटल लहन बरामद हुई, जिसे नष्ट कर दिया गया। इस मौके पर सिपाही प्रेमप्रकाश, गुरुप्रसाद, रामअचल, दिनेश सिंह, जयप्रकाश, राजू सिंह व मेवालाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed