फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   चौतरफा गूंजे बजरंगी बली के जयकारे, चना तो कहीं बंटी बूंदी

चौतरफा गूंजे बजरंगी बली के जयकारे, चना तो कहीं बंटी बूंदी

Wed, 07 Jun 2017 01:19 AM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
चौतरफा गूंजे बजरंगी बली के जयकारे,  चना तो कहीं बंटी बूंदी
संकट कटै मिटै सब पीरा...
विज्ञापन

- गली-चौराहों में हवन पूजन की धूम, पूजा-पाठ के बाद भंडारों में बंटा प्रसाद
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। जिले में ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल पर चौतरफा बजरंगी बली के जयकारे गूंजे। कहीं पर सुंदर कांड का पाठ तो कहीं पूजा-अर्चना की गई।शहर से लेकर गांव, कस्बे और गलियों के मंदिरों में न सिर्फ बजरंगबली का शृंगार किया गया, बल्कि भंडारों में भक्तों ने लोगों को प्रसाद खिलाया। हर तरफ बजरंगबली के जयकारे गूंजते रहे।
संकट कटै मिटै सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा की गूंज के साथ उमरा गांव में महाकालेश्वर मंदिर समेत अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। पुजारी राकेश तिवारी ने कहा कि ज्येष्ठ माह के चारों बड़े मंगल पर बजरंग बली की अपने भक्तों पर खास कृपा होती है। इसके बाद आयोजित भंडारे में लोगों ने प्रसाद छका। इस मौके पर उमाशंकर मिश्रा, विष्णु, पवन गुप्ता, सुनील तिवारी आदि मौजूद रहे। इसी तरह शहर के जोशियाना पुल पर भाजपाइयों ने भंडारे का आयोजन किया। जिसमें सुभम जोशी, महेश, अंकित आदि ने प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

कायस्थ महासभा और चित्रांश महासभा के संयुक्त तत्वाधान में हाथी पार्क के निकट हुए भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। बजरंगबली जी की पूजा-अर्चना और सुंदर कांड हुआ। इस अवसर पर कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, ललित श्रीवास्तव, नागेंद्र श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। भाजपा नगर महामंत्री वंदना कश्यप की ओर से लगाए गए भंडारे में डीएम अभय सिंह, एसपी गौरव सिंह ने पवनसुत की पूजा-अर्चना करके भक्तों को प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष रवि दीक्षित, अमित शुक्ला, सभासद चंद्र प्रकाश कश्यप, सुनीता आदि ने सहयोग किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंहपुर प्रतिनिधि के अनुसार अहोरवा भवानी में अनिल सोनी की अगुवाई में प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर लल्लन सिंह, बंटी सिंह, प्रकाश कौशल आदि ने सहयोग किया। सेमरौता में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें आशीष मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे। इन्हौना के चिलौली में पवन साहू, दुर्गेश आदि ने प्रसाद वितरित किया। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार थुलवासा चौकी पर स्थित हनुमान मंदिर में चौकी इंचार्ज महेंद्र यादव, शिव बहादुर यादव व सलीम आदि ने प्रसाद वितरित किया। टीसाखानापुर गांव के हनुमान मंदिर व दानेश्वर मंदिर में समाजसेवी सुनील सिंह, राजू चौरसिया, प्रेम नाथ वैश्य, अमन, यज्ञ सैनी आदि ने प्रसाद बांटा।

डलमऊ प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत अध्यक्ष कंचन श्रीवास्तव और सुनील श्रीवास्तव की ओर से श्रीकृष्ण गौशाला नया टोला में प्रसाद वितरण किया गया। पहले सुंदरकांड का पाठ हुआ। इस मौके पर संजय श्रीवास्तव, गुरबख्श सिंह बख्शी, गणेश साहू आदि मौजूद रहे। गौरव पब्लिक स्कूल रायपुर टप्पा हवेली मैं प्रबंधक जेसी पाल की अगुवाई में प्रसाद वितरण किया गया। 14 मील गांव में रमेश चौधरी आदि ने प्रसाद वितरित किया। परशदेपुर प्रतिनिधि के अनुसार गोपालपुर संतोषी मां तिराहे पर राहगीरों को प्रसाद बांटा। इस मौके पर अंकुश सिंह, भोला प्रसाद द्विवेदी, राजकुमार आदि मौजूद रहे। साकेत नगर चौराहे पर भी भक्तों ने प्रसाद बांटा। इस मौके पर धीरेंद्र सिंह, राकेश कुमार, सूरज लाल चौरसिया, डॉ. राजकुमारी आदि मौजूद रहे। मैकू का पुरवा गांव स्थित हनुमान मंदिर हनुमानजी की पूजा-अर्चना कर हवन किया गया। इस मौके पर बलवंत सिंह, त्रिलोकी नाथ मिश्रा, शिवशंकर अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed