फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Mon, 05 Jun 2017 03:20 PM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
गंगा मइया के जयकारों से गूंजे तट
विज्ञापन

- गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
- मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए उमड़े लोग
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। गंगा दशहरा पर गंगा तट गंगा मइया के जयकारों से गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने डलमऊ, ऊंचाहार, गेगासों, रालपुर के गंगाघाटों पर स्नान कर मंदिरों में पूजा-अर्चना और पंडों को दान किया।
जिले में गंगा घाटों पर रविवार को तड़के से ही गंगा मइया के जयकारे गूंजने लगे। डलमऊ के किलाघाट, सड़क घाट, रानी शिवालाघाट, पक्का घाट, पथवारी घाट, संकट मोचन घाट, शुक्ल घाट आदि में श्रद्धालुओं स्नान कर पूजा-अर्चना की। ऊंचाहार क्षेत्र में गोकना घाट, गोला घाट, बादशाह घाट, तीर का पुरवा घाट में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। सरेनी क्षेत्र के गेगासों, रालपुर, शिवपुरी घाट में भी लोगों का तांता लगा रहा। यहां पर रायबरेली और फतेहपुर जिले से लोग पहुंचे। गंगा स्नान के बाद लोगों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की। वहीं पंडों को अनाज, धन, कपड़ा आदि का दान किया। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

इनसेट
जाम से जूझते रहे लोग, छूटा पसीना
गंगा घाटों के आसपास मेला लगा रहा। इस दौरान घाटों तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को पसीना छूट गया। मुराईबाग कस्बे में जाम लगा होने के कारण काफी परेशानी हुई। खासतौर पर रायबरेली रोड पर रेल क्रॉसिंग के बंद होने से घंटों लोग जाम में जूझते रहे। इस दौरान पुलिस कर्मी भी नदारद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed