{"_id":"5935068c4f1c1b26198b4585","slug":"149664732118-srawasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच वर्ष में सबसे गर्म दिन रहा रविवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच वर्ष में सबसे गर्म दिन रहा रविवार
Updated Mon, 05 Jun 2017 01:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच साल में सबसे गर्म दिन रहा रविवार, 48 डिग्री पहुंचा पारा
श्रावस्ती। तराई का श्रावस्ती जिला चार जून को विगत पांच वर्षों में सबसे गर्म रहा। यहां दोपहर को सर्वाधिक 48 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कृषि विभाग की मानें तो पांच वर्षों में यह चार जून सर्वाधिक गर्म रहा। गर्म हवा के थपेड़ों से दिनभर लोग झुलसते रहे।
तराई में मौसम का पारा अचानक रविवार को सातवें आसमान पर चढ़ गया। कृषि विभाग द्वारा एकत्र किए गए आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष का चार जून पांच वर्षों में सबसे गर्म दिन रहा। कृषि विभाग ने दोपहर बारह बजे 48 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया। यदि विगत पांच वर्षों के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो यह आंकड़ा 2015 में 45 डिग्री सेल्सियस के बाद सर्वाधिक गर्म दिन रहा। जिसके चलते दिन भर आम लोगों में बेचैनी रही। गर्म हवा के थपेड़ों से दिनभर लोग झुलसते रहे। बिजली की आवाजाही के कारण जहां लोगों को घर के अंदर बाहर का चक्कर लगाना पड़ा। वहीं बिजली की मौजूदगी भी कोई खास बचत नहीं कर सकी। अचानक तापमान बढ़ने से लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में ही दुबके रहे। उप कृषि निदेशक डॉ. पीके कनौजिया ने बताया कि चार जून 2017 पांच वर्षों के आंकड़ों के हिसाब से सबसे गर्म दिन रहा। रविवार को यह आंकड़ा 48 डिग्री सेल्सियस मापा गया है।
बाक्स में-
पांच वर्ष में चार जून का तापमान
वर्ष - तापमान
2012 - 45 डिग्री सेल्सियस
2013 - 34.5 डिग्री सेल्सियस
2014 - 42.6 डिग्री सेल्सियस
2015 - 45 डिग्री सेल्सियस
2016 - 38 डिग्री सेल्सियस
2017 - 48 डिग्री सेल्सियस