{"_id":"5932f30c4f1c1b29598b4584","slug":"1496511255132017-raibaraily-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला एजुकेशन फेयर लक्ष्य 2017 का भव्य शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला एजुकेशन फेयर लक्ष्य 2017 का भव्य शुभारंभ
Updated Sat, 03 Jun 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुली आंख से देखें सपने, तभी होंगे अपने : गौरव सिंह
- अमर उजाला एजूकेशन फेयर लक्ष्य 2017 का एसपी ने किया शुभारंभ
- युवाओं का उमड़ा हुजूम, कॅरिअर संवारने की सभी में दिखी ललक
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। ‘अमर उजाला एजूकेशन फेयर लक्ष्य-17’ का शनिवार को शानदार आगाज हुआ। एसपी गौरव सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अब्दुल कलाम कहा करते थे कि, सपने बंद आंख से नहीं देखने चाहिए। सपने खुली आंख से देखना चाहिए, तभी वे अपने होते हैं। छात्र-छात्राएं क्या बनना चाहते हैं, इसका मंथन करें। इंजीनियर, डॉक्टर या फिर आईएएस बनना है तो उसी दिशा में कड़ी मेहनत करें। मेहनत कभी बेकार नहीं होती। बशर्ते आप निराश न हों और पूरी ईमानदारी के साथ लगातार मेहनत करते रहे।
शहर के घंटाघर निकट स्थित होटल गणेश में युवाओं का कॅरिअर संवारने के लिए ‘अमर उजाला एजूकेशन फेयर लक्ष्य 2017’ की शुरुआत शनिवार को की गई। इस दो दिवसीय फेयर का आयोजन के पहले दिन युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। सबमें कॅरिअर संवारने की ललक दिखी। विभिन्न शिक्षण संस्थाओं की ओर से लगाए गए स्टॉलों पर युवाओं की भीड़ नजर आई। मुख्य अतिथि एसपी गौरव सिंह ने शिक्षण संस्थाओं की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास आगे भी होना चाहिए। अमर उजाला की पहल काबिल-ए-तारीफ है। रायबरेली में भी इस तरह के शिक्षण संस्थान खुलने चाहिए, ताकि यहां के युवाओं की बेहतरी हो सके।
फेयर लक्ष्य 2017 में लकी ड्रा का आयोजन भी कराया गया। पहला लकी ड्रा मुख्य अतिथि एसपी ने निकाला, जिसमें छात्र को घड़ी देकर पुरस्कृत किया। इसके बाद हर घंटे लकी ड्रा कराया गया। रविवार को भी पूर्वाह्न 11 बजे से शाम छह बजे तक इस फेयर लक्ष्य का आयोजन होगा। कार्यक्रम का संचालन सूरज शुक्ला और श्याम सुंदर पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर न्यू स्टैंडर्ड स्कूल के शिक्षक अरुण चौधरी, अर्पिता पांडेय, अर्चना सिंह, विवेक, राजीव शुक्ला, विबग्योर स्कूल के शिक्षक अतुल श्रीवास्तव, शारदा मौजूद रहे।
विज्ञापन
इनसेट
150 से ज्यादा युवाओं ने कराई काउंसलिंग
पहले दिन ही युवाओं में काउंसलिंग कराने की होड़ सी दिखी। 150 से ज्यादा युवाओं ने काउंसलिंग कराई। इंजीनियर आदित्य कुमार ने युवाओं की काउंसलिंग की। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राएं किसी भी स्ट्रीम से हों, उनके लिए अलग-अलग विकल्प हैं। शिक्षा क्षेत्र में युवाओं के लिए अलग-अलग नए कोर्सेज हैं, जिसे करके युवा रोजगार प्राप्त करके अपने जीवन को सफल बना सकते हैं।
इनसेट
अमर उजाला ने किया छात्र-छात्राओं का सम्मान
फेयर लक्ष्य के पहले दिन 2017 वर्ष में 12वीं की परीक्षा किसी भी बोर्ड से 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को अमर उजाला द्वारा सम्मानित किया गया। इसमें आकांक्षा सोनी, आशिया बानो, पीयूष दीक्षित, ऋषभ त्रिपाठी आदि शामिल रहे। पुरस्कृत होने वाले छात्र-छात्राओं ने अमर उजाला को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इनसेट
मोबाइल नंबर पर भेजे मैसेज
अमर उजाला एजुकेशन फेयर लक्ष्य-17 में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को अपना नाम, कक्षा आदि लिखकर मोबाइल नम्बर 8318889352 पर कॉल करें अथवा मैसेज भेजकर इंट्री कराए।
इनसेट
इस तरह के आयोजन से मिलती सीख
अमर उजाला एजूकेशन फेयर लक्ष्य 2017 में भाग लेने वाले युवा सुएश, आयुष पांडेय, करन ने कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लगा। बहुत सीखने को मिला। अमर उजाला का यह सराहनीय कदम है। आगे भी इस तरह के कार्यक्रम होने चाहिए। सपना, समवर्तिका पांडेय, साक्षी ने कहा कि एक छत के नीचे कई शिक्षण संस्थाओं के स्टॉल लगाने से बहुत कुछ सीखने को मिला। आगे भी ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए।
इंसेट :
कार्यक्रम के प्रतिभागी होने वाले संस्थान
हीरो इलेक्ट्रिक विह्कल प्राइवेट लिमिटेड
आईसीएफएआई देहरादून
रूबीक्स रोस्ट्रम लखनऊ
इंट्रीगल यूनिवर्सिटी लखनऊ
गोयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन लखनऊ
यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, ग्रेटर नोएडा व इलाहाबाद
अंसल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट लखनऊ