{"_id":"5cfc1162bdec2207490a1913","slug":"14800-applications-for-3200-seats-in-bbau","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में 3200 सीटों पर प्रवेश के लिए 14800 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में 3200 सीटों पर प्रवेश के लिए 14800 आवेदन
Sun, 09 Jun 2019 01:19 AM IST
manoj tiwari
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: manoj tiwari
Updated Sun, 09 Jun 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
बीबीएयू
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में यूजी-पीजी व पीएचडी की कुल 3200 सीटों पर प्रवेश के लिए कड़ा मुकाबला होगा। लगभग 14,800 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षाएं 10 से 18 जून तक तीन पालियों में आयोजित की जाएंगी।
लखनऊ के अलावा दिल्ली में भी एक प्रवेश परीक्षा केंद्र बनाया गया है। विवि की ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा बीबीएयू परिसर में आयोजित की जाएगी। वहीं ऑनलाइन प्रवेश परीक्षाएं राजधानी में सिटी मॉडर्न अकादमी कृष्णा नगर, आरएसएम, एमजी व नोएडा स्थित जेएसएस अकादमी में आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षाएं तीन पालियों में सुबह 9.30 से 11.30 बजे, दोपहर 1 से 3 बजे और शाम 4.30 से 6.30 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
10 जून को पहले दिन पहली पाली में एमएससी व पीएचडी, दूसरी पाली में बीएससी ऑनर्स, एमफिल व तीसरी पाली में एमए, एमलिब व पीएचडी की प्रवेश परीक्षाएं होंगी। विवि प्रवक्ता डॉ. रचना गंगवार ने बताया कि प्रवेश परीक्षाओं की सूची व एडमिट कार्ड विवि के वेबसाइट bbau.ac.in पर उपलब्ध हैं। अधिकतर विद्यार्थियों ने प्रवेश पत्र डाउनलोड भी कर लिया है।
विज्ञापन
नए सत्र 2019-20 में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए विवि ने काफी कवायद की थी। हालांकि उसका बहुत असर नहीं हुआ। पिछले साल जहां 19 हजार प्रवेश आवेदन हुए थे और 14 हजार ने फीस जमा की थी। इस तरह लगभग 800 आवेदक ही बढ़े हैं।
परीक्षा केंद्रों पर वेटिंग एरिया
भीषण गर्मी को देखते हुए कुलपति प्रो. संजय सिंह के निर्देश पर विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा केंद्रों पर अभिभावकों के लिए वेटिंग एरिया की व्यवस्था करेगा। जहां उनके बैठने व पीने के पानी आदि का इंतजाम होगा। आम तौर पर परीक्षाओं व प्रवेश परीक्षाओं के दौरान अभिभावकों को काफी भटकना पड़ता है।