फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   144 schools out of PMShri race

Lucknow News: पीएमश्री की दौड़ से 144 स्कूल बाहर

Sat, 02 Sep 2023 05:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 02 Sep 2023 05:49 PM IST
विज्ञापन
144 schools out of PMShri race
जिले के 561 विद्यालयों को करना था आवेदन
विज्ञापन

अंतिम तिथि तक 417 स्कूलों ने दिया है ब्योरा
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। पीएमश्री विद्यालयों के चयन के लिए चल रही दूसरे चरण की प्रक्रिया में 144 स्कूल पहले ही बाहर हो गए हैं, क्योंकि इन स्कूलों ने आवेदन ही नहीं किया है। आवेदन करने वाले स्कूलों में किसे पीएमश्री के रूप में चयनित किया जाएगा, यह तो आगे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पता चलेगा। फिलहाल उच्चाधिकारियों के निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है। इस बाबत सोमवार को बैठक होगी, जिसमें विस्तृत निर्देश दिए जाएंगे।
पीएमश्री के रूप में कोई नया विद्यालय नहीं बनना है, बल्कि पहले से संचालित विद्यालयों को ही पीएमश्री स्कूल के रूप में चयनित कर उच्चीकृत किया जाना है। इसके लिए सभी विद्यालयों के बारे में जानकारी जुटाई जाती है। हर ब्लाॅक क्षेत्र से दो-दो विद्यालयों का चयन किया जाना है। पहले चरण में पिछले वर्ष हर ब्लाॅक से एक-एक स्कूल पीएमश्री के रूप में चयनित किए जा चुके हैं। दूसरे चरण के लिए चयन प्रक्रिया इसी महीने के प्रथम सप्ताह में शुरू हुई थी, जिसकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दूसरे चरण में भी एक-एक विद्यालय चयनित कर पीएमश्री के रूप में उच्चीकृत किए जाने की बात कही जा रही है। पीएमश्री के रूप में चयनित स्कूलों को उच्चीकृत कर कई नई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

दूसरे चरण में जिले के 561 स्कूलों को आवेदन करना था, लेकिन ज्यादातर स्कूलों ने कोई रुचि नहीं दिखाई। यही वजह रही कि अंतिम तिथि 31 अगस्त से चार दिन पहले तक आवेदन की संख्या दहाई का अंक भी पार नहीं कर सकी। अफसरों ने फटकार लगाई तो तेजी दिखी, फिर भी अंतिम तिथि तक शत-प्रतिशत आवेदन नहीं हुए। जिला समन्वयक (एमआईएस) अविलय सिंह ने बताया कि 561 में से 417 स्कूलों ने पोर्टल पर ब्योरा दर्ज करते हुए आवेदन किया है। यही स्कूल प्रक्रिया में शामिल होंगे। जिला समन्वयक (निर्माण) सत्यम वर्मा ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। सोमवार को बैठक में विस्तृत निर्देश मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, फिर चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed