फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ट्रक बने काल, तीन की थम गईं सांसें

ट्रक बने काल, तीन की थम गईं सांसें

Wed, 26 Dec 2018 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
ट्रक बने काल, तीन की थम गईं सांसें
रायबरेली। जिले में हुए तीन अलग-अलग हादसों में ट्रक काल बन गए। ट्रकाें की टक्कर से हंसते-खेलते तीन परिवारों की खुशियां बिखर गईं।
विज्ञापन



बछरावां, डलमऊ व लालगंज में हुईं इन सड़क दुर्घटनाओं ने चालकों की लापरवाही भारी पड़ गई और तीन लोगों की सांसें थम गईं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


पहला हादसा लालगंज क्षेत्र में हुआ। यहां के चचिहा गांव निवासी अरुण सिंह (36) पुत्र मथुरा सिंह लालगंज-रायबरेली रोड स्थित एक ढाबे पर खाना बनाता था।


सुबह वह बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह गोविंदपुर वलौली गांव के निकट स्थित बाईपास की मोड़ पर पहुंचा तभी बाईपास से रायबरेली की ओर जा रहे तेज-रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया।
विज्ञापन



उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। दुर्घटना होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पुलिस को दी गई।


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई और सूचना परिवारीजनों को दी। सूचना पर मृतक के परिवारीजन अस्पताल पहुंचे।


प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि मृतक के भाई श्रवण सिंह ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के एक पुत्री अभी है। पत्नी पत्नी संध्या सिंह, भाई श्रवण सिंह, अजय सिंह सहित सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।


सूचना मिलने पर विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह व एसडीएम सुरेश कुमार सोनी सीएचसी पहुंचे। लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विधायक ने डीएम संजय कुमार खत्री से फोन पर डिवाइडर बनवाने को कहा।


वहीं डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के सेमौरी गांव शिवकुमार (50) और उसकी पत्नी मालती देवी (45) मंगलवार सुबह 11 बजे साइकिल से शोभवापुर स्थित अपने खेत जा रहा था।


तभी डलमऊ-रायबरेली मार्ग पर सरायं दिलावर गांव के पास मुराईबाग से रायबरेली की तरफ जा रहे बेकाबू ट्रक (यूपी 36 टी2475) ने बाइक में टक्कर मार दी।


हादसे में शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। हादसे की सूचना पर कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्रा ने घटना की जांच की।


डलमऊ एसडीएम जीतलाल सैनी ने सीएचसी डलमऊ पहुंचकर परिवारीजनों से मुलाकात की और उन्हें सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिया।


कोतवाल का कहना है कि मृतक के पुत्र रोशन लाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है। ट्रक कब्जे में ले लिया गया है।


उधर, तीसरी दुर्घटना बछरावां थाना क्षेत्र में हुई। बाराबंकी के मसौली थाना क्षेेत्र के बड़ाभंवरा कला गांव निवासी सच्चिदानंद मिश्रा (32) अपने परिचालक साथी भारत यादव (30) के साथ बांदा से मोरंग लादकर हैदरगढ़ जा रहा था। बछरावां के निकट एक पेट्रोल पंप के पास रोड के किनारे खड़े ट्रक से उसका ट्रक भिड़ गया।



इसमें सच्चिदानंद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि क्लीनर घायल हो गया। घायल क्लीनर को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उधर, थानाध्यक्ष रवेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर उसके चालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed