फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   25 करोड़ से सुधरेगी मंडल की बिजली व्यवस्था

25 करोड़ से सुधरेगी मंडल की बिजली व्यवस्था

Sun, 08 Jul 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
25 करोड़ से सुधरेगी मंडल की बिजली व्यवस्था
फैजाबाद। फैजाबाद मंडल में बिजली कटौती व ओवर लोड की समस्या से जूझ रहे विद्युत उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। पावर कॉर्पोरेशन की ओर से मंडल के चार जिलों के विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि के लिए 25 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। यह धनराशि पावर कॉर्पोरेशन में चल रही योजना बिजनेस प्लान के तहत अलाट हुई है। राशि के आवंटन के बाद मध्यांचल विद्युत वितरण खंड के चीफ इंजीनियर एके सिंह ने सभी अधीक्षण अभियंताओं को पत्र भेजकर अपने-अपने जनपदों में अधिक लोड से जूझ रहे उपकेंद्रों को उच्चीकृत करने व नए उपकेंद्र स्थापित किए जाने का प्रस्ताव मांगा है। विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ जाने से उपभोक्ताओं को सुचारू बिजली मिलने लगेगी।
विज्ञापन

मध्यांचल विद्युत वितरण खंड के फैजाबाद रीजन के चारों जनपदों में मौजूदा समय में 155 विद्युत उपकेंद्र स्थापित हैं। इनमें करीब 30 विद्युत उपकेंद्र ओवर लोड की समस्या से जूझ रहे हैं, जिससे इन विद्युत उपकेंद्रों पर लो-वोल्टेज व फॉल्ट की समस्या बराबर बनी रहती है। इसका दंश उपभोक्ताओं को झेलना पड़ता है। तमाम समस्याओं के दृष्टिगत पावर कॉर्पोरेशन ने मंडल के विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके लिए धनराशि का आवंटन हो गया है। राशि के आवंटन के बाद चीफ इंजीनियर की ओर से सभी अधीक्षण अभियंताओं से उच्चीकृत होने वाले ट्रॉसफार्मरों की लिस्ट मांगी गई है। चीफ इंजीनियर ने अपने निर्देश में लिखा है कि 33 केवीए उपकेंद्र वाले विद्युत उपकेंद्र पर 11 केवीए की नई लाइन स्थापित करने, 33 केवीए की क्षमता वृद्धि करने व 11 केवीए के उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि करने वाले उपकेंद्रों की सूची मांगी गई है। इसमें ओवर लोड उपकेंद्रों को शीर्ष प्राथमिकता देने व सर्वाधिक लोड वाले उपकेंद्रों पर नए उपकेंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह माना जा रहा है कि फिलहाल अगर नए उपकेंद्र बनने के प्रस्ताव नहीं आते हैं तो मंडल में ओवर लोड की समस्या से जूझ रहे समस्त उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि हो जाएगी।
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर, मध्यांचल विद्युत वितरण खंड, फैजाबाद एके सिंह ने बताया कि उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि के लिए बिजनेस प्लान के तहत 25 करोड़ रुपये की राशि मध्यांचल विद्युत वितरण खंड फैजाबाद को अलाट हुई है। इसके लिए सभी जनपदों के अधीक्षण अभियंताओं को पत्र लिखकर प्रस्ताव मांगा गया है। प्रस्ताव मिलते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



फैजाबाद के चार उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि की गति धीमी
पिछले वर्ष बिजनेस प्लान व डीडीयू योजना के तहत जिले में छह उपकेंद्रों में क्षमता वृद्धि किए जाने का प्रस्ताव आया था। कार्य की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी चार उपकेंद्रों पर क्षमता वृद्धि का कार्य चल रहा है। खबर है कि डीडीयू योजना के अंतर्गत चार उपकेंद्र काफी दिनों तक चयनित नहीं हो पाए। प्रस्ताव के लिए होने वाली ईसी की बैठक काफी दिनों बाद हुई। इससे चारों उपकेंद्र दिलासीगंज, भदरसा, चंदौली व चिर्रा मोहम्मदपुर के उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि का कार्य काफी लेट शुरू हुआ, जो मौजूदा समय में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed