{"_id":"5b2945334f1c1b5d748b5abb","slug":"141529431347-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजन के दौरान घराती व बाराती भिड़े, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजन के दौरान घराती व बाराती भिड़े, छह घायल
Updated Tue, 19 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरुआ (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के सिलावट गांव में सोमवार की रात आई बारात में भोजन करने के दौरान घराती और बाराती भिड़ गए। कहासुनी के बाद हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने लोगों को समझा कर मामला शांत कराया। इसके बाद वैवाहिक कार्यक्रम आगे बढ़ सका।
महरुआ थाना क्षेत्र के सिलावट गांव में सोमवार की रात गांव निवासी फागू के घर थाना क्षेत्र के ही मंशापुर गांव से बारात आई थी। द्वारपूजा आदि कार्यक्रम सकुशल निपट रहा था। इसी बीच भोजन करने के दौरान घराती व बाराती पक्ष में किसी बात को लेकर विवाद शुुरू हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। इससे शांतिपूर्ण माहौल में चल रहे वैवाहिक कार्यक्रम में खलल पड़ गया। वैवाहिक कार्यक्रम रुकने के बीच मारपीट में दोनों पक्षों के छह लोगों को चोटें आईं। इस बीच किसी ने घटना की सूचना यूपी 100 पुलिस को दे दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। इसके बाद वैवाहिक कार्यक्रम आगे बढ़ सका। काफी देर तक पुलिस गांव में बनी रही। एसओ वसुदेव राणा ने बताया कि किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। विवाद की सूचना पर पुलिस टीम गांव गई थी।