फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   शावकों के साथ अहाते में घुसी तेंदुआ

शावकों के साथ अहाते में घुसी तेंदुआ

Tue, 05 Jun 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
शावकों के साथ अहाते में घुसी तेंदुआ
बिछिया (बहराइच)। शावकों संग तेंदुआ अहाते में घुस गई। हमला कर दो मवेशियों को निवाला बना लिया। लोगों के शोर मचाने पर मादा तेंदुआ शावकों संग जंगल की ओर चली गई। घटना से लोग दहशत में हैं। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने तेंदुए के हमले की पुष्टि की है।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत बिछिया बाजार जंगल के बीच में है। बाजार निवासी लक्ष्मण और गुड्डू का फूस का मकान है। मकान से सटा दोनों का अहाता है, जिसमें मवेशी बांधे जाते हैं। सोमवार रात बकरे व बकरियों को बांधकर सभी घर में सो रहे थे।
विज्ञापन


तभी रात 12 बजे के आसपास शावकों संग पहुंची तेंदुए ने लक्ष्मण के घर के अहाते में घुसकर बकरी को निवाला बना लिया। काफी देर बाद परिवार के लोगों को पता चला तो शोर मचाया। इस पर तेंदुआ शावकों संग जंगल में चली गई। एक घंटे बाद एक तेंदुआ गुड्डू के अहाते में आ धमका।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भी बकरे को निवाल बना लिया। रात में हुए दो हमलों से बाजार के लोग दहशत में हैं। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि लोगों को सजग किया गया है। वनकर्मी गश्त कर रहे हैं। बाजार के लोगों के मुताबिक हमलावर तेंदुआ रात में काफी देर तक घर से 100 मीटर की दूरी पर जंगल में दहाड़ती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed