{"_id":"5b045ef84f1c1b5b798b5d55","slug":"141527013112-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने थाने के सामने सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने थाने के सामने सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन
Updated Wed, 23 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। पांच दिन पूर्व लापता हुए एक युवक का अभी तक सुराग नहीं लग सका है। युवक का पता न लग पाने से गुस्साए परिवारीजनों ने मंगलवार को थाने के सामने सड़क पर लेटकर हंगामा किया।
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के रोटी गांव निवासी रामजी (20) पुत्र बुद्धराम सदरुद्दीनपुर कस्बे में चाय का होटल चलाता था। बीती 16 मई को रात में रामजी अचानक लापता हो गया था। अगले दिन सुबह होटल न खुलने पर पड़ोस के दुकानदार ने रामजी के पिता बुद्ध राम को सूचित किया था। जिसके बाद पिता ने खोजबीन के बाद 17 मई को उसकी गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने रामजी के फोन को सर्विलांस पर लगा दिया था, जिसकी लोकेशन झांसी में मिल रही है, लेकिन पुलिस उसका पता नहीं लगा सकी है। इसी से गुस्साए परिवारीजनों व ग्रामीणों ने सुबह थाने के सामने कार्यवाही न होने को लेकर धरना-प्रदर्शन करते हुए रोड जाम कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अक्षय कुमार ने लोगों को शांत कराया। पिता बुद्धराम ने अपनी पत्नी सुमन देवी के साथ पुत्र के न मिलने पर हाईवे पर जान देने की धमकी दी है। तीन घंटा चली वार्ता के बाद तीन दिन में युवक को तलाश करने के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। एसएचओ का कहना है कि युवक को जल्द ही खोज लिया जाएगा।