फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   योगी आज अयोध्या में ...

योगी आज अयोध्या में ...

Sat, 12 May 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
योगी आज अयोध्या में ...
योगी आज अयोध्या में, जनकपुर-अयोध्या बस सेवा का करेंगे स्वागत
विज्ञापन

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अयोध्या के रामकथा पार्क में जनकपुर-सीतामढ़ी-अयोध्या सीधी बस सेवा का स्वागत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पड़ोसी देश नेपाल की दो दिनी यात्रा के पहले दिन शुक्रवार को जनकपुर में इस बस सेवा का शुभारंभ किया है।
विभिन्न मार्गों से होते हुए यह मैत्री बस शनिवार सुबह अयोध्या पहुंचेगी। जिसकी अगुवानी अयोध्या के रामकथा पार्क में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। बस में नेपाल के लगभग 35 प्रतिनिधि शामिल होंगे। नगर विधायक वेद गुप्ता ने बताया कि मैत्री बस से अयोध्या पहुंच रहा नेपाल का 35 सदस्यीय दल अयोध्या में दो दिन रुककर विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन करेगा। स्वागत समारोह को ऐतिहासिक बनाने की कवायद जोरों पर है। अयोध्या व जनकपुर की थीम पर झांकी सजाई जा रही है।इस बस सेवा के जरिए श्रद्धालु भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या धाम तथा माता जानकी की जन्मस्थली जनकपुर धाम के बीच की 520 किलोमीटर की दूरी को सरलता और सुविधापूर्ण ढंग से तय कर सकेंगे। बस सेवा पड़ोसी देश नेपाल और भारत के पौराणिक समय से चले आ रहे सांस्कृतिक व आध्यात्मिक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने में सहायक होगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अयोध्या भ्रमण के दौरान भारतीय डाक विभाग की ओर से प्रकाशित ‘स्पेशल कवर’ का अनावरण भी करेंगे। यह स्पेशल कवर पिछले वर्ष दीपावली के अवसर पर अयोध्या में सरयू तट पर आयोजित ‘दीपोत्सव’ कार्यक्रम पर आधारित है। डाक विभाग का यह प्रकाशन अयोध्या की वैश्विक पहचान स्थापित कर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करने का काम करेगा। साथ ही दीपोत्सव के आयोजन की स्मृतियों को लंबे समय तक संरक्षित करने में भी सहायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री सुबह आठ बजे लखनऊ से फैजाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे। साढ़े आठ बजे फैजाबाद हवाई पट्टी पहुंचेंगे। 8.55 बजे अयोध्या राम कथा पार्क पहुंचेंगे। नौ से दस बजे तक बस सेवा का स्वागत और प्रथम दीपोत्सव कार्यक्रम के शिलापट का अनावरण करेंगे। 10.10 बजे वह मां सरयू की पूजा-अर्चना करेंगे। 10.10 से 10.30 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। मुख्यमंत्री दिगंबर अखाड़ा भी जा सकते हैं। 10.55 पर वैवाहिक समारोह स्थल कोटसराय स्थित होटल पहुंचेंगे। यहां सांसद लल्लू सिंह की बेटी के वैवाहिक समारोह में आशीर्वाद देंगे। साढ़े 11 फैजाबाद एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।


अयोध्या में रूट डायवर्जन, नहीं जा पाएंगे चार पहिया वाहन
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के अयोध्या में रहने के दौरान लगभग दो घंटे तक अयोध्या में रूट डायवर्जन रहेगा। अयोध्या में चार पहिया वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रेंज व जोन के पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बम स्क्वायड, डॉग स्क्वायड दस्ते के साथ सुरक्षा एजेंसियों को भी लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed