फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   3.75 लाख लोगों का होगा मुफ्त इलाज

3.75 लाख लोगों का होगा मुफ्त इलाज

Tue, 24 Apr 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
3.75 लाख लोगों का होगा मुफ्त इलाज
रायबरेली। आयुष्मान भारत नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन मिशन (एबीएनएचपीएम) के तहत जिले के करीब 90 हजार गरीब परिवारों के 3.75 लाख से अधिक सदस्यों का पांच लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज होगा। इसके लिए शासन स्तर से चयनित परिवारों की सूची जारी कर दी गई है। सूची आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में कवायद शुरू हो गई है। 30 अप्रैल को गांवों में खुली बैठक करके पात्रों की सूची को अपडेट किया जाएगा। इसके बाद जल्द ही योजना का लाभ गरीबों को मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन मिशन के तहत गरीबों के लिए सरकार ने पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा की है। योजना को लागू करने के लिए कवायद शुरू हो गई है। इस संबंध में शासन से करीब 90 हजार गरीब परिवारों की सूची मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उपलब्ध कराई गई है। योजना के तहत इन चयनित परिवारों के करीब 3.75 लाख सदस्यों को इलाज में पांच लाख रुपये तक छूट मिलेगी। जिले के सभी सीएचसी अधीक्षकों को सूची उपलब्ध करा दी गई है। गांव स्तर पर सूची अपडेट होने के बाद गरीबों को योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। इसके लिए जिले के सभी गांवों में 30 अप्रैल को खुली बैठक बुलाई गई है। परिवार के छूटे सदस्यों को सूची में शामिल करने का काम खुली बैठक में होगा।
विज्ञापन


आशा बहुओं को मिलेगा इंसेंटिव
गांवों में आयुष्मान भारत नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन मिशन के तहत चिन्हित परिवारों का सत्यापन करके रिपोर्ट देने पर आशा बहुओं को प्रति परिवार पांच रुपये इंसेंटिव मिलेगा। खुली बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान, एएनएम, ग्राम रोजगार सेवक, आशा बहू व ग्रामीणों के सामने सूची को पढ़कर सुनाया जाएगा। इसी के साथ ही सूची में गांव स्तर पर ही करेक्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द मुहैया कराया जाएगा इलाज
आयुष्मान भारत नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन मिशन के लिए चयनित परिवारों की सूची मिल गई है। 30 अप्रैल को गांवों में खुली बैठक कराई जाएगी। इससे पहले 24 अप्रैल से योजना के संबंध में प्रशिक्षण भी शुरू कराया जा रहा है। जल्द ही योजना शुरू कराकर गरीबों को पांच लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मुहैया कराने का काम शुरू होगा।
- डॉ. नागेंद्र प्रसाद, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed