{"_id":"5ac51b054f1c1bba618b560c","slug":"141522866949-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद निलेश के नाम पर होगा मालीपुर रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद निलेश के नाम पर होगा मालीपुर रेलवे स्टेशन
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर (सुल्तानपुर)। शहीद ग्रेनेडियर निलेश के नगरी गांव में चौथे दिन बुधवार को भाजपा विधायक के साथ ही कई अन्य जनप्रतिनिधियों ने पहुंच कर परिवार को ढांढस बंधाया।
विधायक देवमणि ने मालीपुर रेलवे स्टेशन को शहीद निलेश सिंह के नाम से कराए जाने का आश्वासन दिया। इसके पहले प्रभारी मंत्री के साथ मंगलवार को पहुंचे भाजपा नेता डॉ. आरए वर्मा ने शहीद के नाम पर तोरणद्वार बनवाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के अखंडनगर थाना क्षेत्र के नगरी गांव निवासी निलेश सिंह रविवार को जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
बुधवार को चौथे दिन लंभुआ विधायक देवमणि द्विवेदी उनकी पत्नी रेखा द्विवेदी, प्रमुख कादीपुर श्रवण कुमार मिश्र ने शहीद निलेश सिंह के घर पहुंचकर परिवारीजनों से मुलाकात की।
शहीद निलेश के मिलनसार व्यवहार की चर्चा पूरे गांव में हो रही है। ग्रामीण निलेश के बलिदान के बारे में जगह-जगह बात करते देखे गए। पूरे गांव में मातम है। अखंड नगर, अलीपुर एवं नरवारी बाजार में भी चाय-पान की दुकानों पर लोग शहीद की चर्चा करते दिखे।