{"_id":"5a468a4c4f1c1b4a018b48ee","slug":"141514572364-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ व यूनिटी क्लब ने जीता क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ व यूनिटी क्लब ने जीता क्रिकेट मैच
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। खेल निदेशालय के तत्वावधान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान शुक्रवार को दो मैच खेले गए। जिसमें पहले मैच में यूथ क्लब की टीम ने स्टेडियम रेड को 84 रनों से हरा दिया। वहीं दूसरा मैच यूनिटी क्लब व यूंग चैलेंजर्स के मध्य खेला गया, जिसमें यूनिटी क्लब ने 50 रनों से मैच जीत लिया।
क्रिकेट मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी यूथ क्लब टीम की ओर से विनायक निगम के 69 रन, निखिल शुक्ला के 17 व विजेश के 11 रनों की मदद से 19 ओवर में 132 रनों का स्कोर खड़ा किया। स्टेडियम रेड के गेंदबाजों में अरुण, अभिषेक व अविनाश ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम रेड टीम की ओर से अरुण ने सिर्फ 20 रन बनाए। इसके अलावा कोई खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। और टीम 12 ओवर में ही 48 रनों पर ही ढेर हो गई और 84 रनों से हार का सामना करना पड़ा। यूथ क्लब की ओर से विनायक ने तीन, प्रियंश ने दो व शानू ने एक विकेट लेकर टीम को समेट दिया। दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूनिटी क्लब टीम की ओर से रणवीर सिंह ने 68, सौरभ सिंह के 28 रनों की बदौलत टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 131 रनों का लक्ष्य विपक्षी टीम को दिया। गेंदबाजी करते हुए यूंग चैलेंजर्स टीम के गेंदबाज शिवम ने तीन, फैजान जिया ने दो अभिषेक व सूरज ने एक-एक विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूंग चैलेंजर्स टीम की ओर से फैजान जिया के 51 रनों की मदद से टीम 13 ओवर में मात्र 81 रन ही बना सकी। बाकी के खिलाड़ी एक के बाद एक आउट होकर पवेलियन लौट गए। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश सोनकर, प्रशिक्षक सरवर नवाब आदि मौजूद रहे।