{"_id":"6883e80073ec1d73d8097860","slug":"140-crore-extortion-money-demanded-from-retired-colonels-daughter-lucknow-news-c-13-knp1050-1308610-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रिटायर्ड कर्नल की बेटी से मांगी 1.40 करोड़ की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रिटायर्ड कर्नल की बेटी से मांगी 1.40 करोड़ की रंगदारी
विज्ञापन
लखनऊ। हुसैनगंज के माल एवेन्यू में रहने वाले रिटायर्ड कर्नल हमीद उसमानी ने नई दिल्ली के द्वारका निवासी आशू पाठक पर उनकी बेटी से 1.40 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। यह भी कहा कि आरोपी के पिता आरबी पांडेय और मां मंजू भी उसका साथ दे रही हैं। कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को हुसैनगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
हमीद के मुताबिक कुछ वर्ष पहले उनकी बेटी उत्तराखंड हाईकोर्ट में क्लर्क की ट्रेनिंग करती थी। आशू भी उसके साथ प्रशिक्षण ले रहा था। उस दौरान वह उनकी बेटी को अक्सर परेशान करता था, जिससे वह डरी रहती थी। कुछ समय बाद उनकी बेटी की बंगलूरू में नौकरी लग गई, लेकिन आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। वह व्हाट्सएप मेसेज कर धमकाता रहा।
आरोप है कि 24 अगस्त 24 को आशू ने उनकी बेटी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। रकम न मिली तो 25 सितंबर 24 को 1.40 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। जून 2025 में भी आरोपी ने रकम मांगी। उनकी बेटी के मना करने पर भी आरोपी उसे धमकाता रहा।
विज्ञापन
रिटायर्ड कर्नल का आरोप है कि उन्होंने जब पुलिस से शिकायत की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने कोर्ट की शरण ली। अदालत के आदेश पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया। थानाध्यक्ष शिव मंगल सिंह के मुताबिक पीड़िता के पिता से व्हाट्सएप पर भेजे गए रंगदारी के मेसेज के स्क्रीन शॉट मांगे गए हैं। मामले की विवेचना दरोगा सागर खुर्राना कर रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।