फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   14 locker owners were handed over their jewellery

Lucknow News: 14 लॉकर मालिकों को सौंपे गए उनके जेवर

Wed, 28 Jan 2026 03:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 28 Jan 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
14 locker owners were handed over their jewellery
एसीपी विभूतिखंड विनय कुमार द्विवेदी ने लाॅकर मालिकों को जेवर लौटाए। 
लखनऊ। चिनहट के मटियारी स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के लॉकर तोड़कर करोड़ों के गहने व नकदी चोरी करने के मामले में मंगलवार को पुलिस ने 14 पीड़ितों को उनके जेवर लौटाए। एसीपी विभूतिखंड विनय कुमार द्विवेदी ने लॉकधारकों से उनके जेवर की पहचान कराई। कोर्ट के आदेश पर लोगों को उनके गहने सौंपे गए।
विज्ञापन

चोर 22 दिसंबर की रात में दीवार तोड़कर बैंक के भीतर दाखिल हुए थे। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की। मुठभेड़ में दो आरोपी मारे गए थे। वहीं, अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में गहने बरामद किए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी ने बरामद माल की शिनाख्त व माल के वास्तिवक लाॅकर स्वामी को सौंपने के लिए टीम का गठन किया था।
विज्ञापन

एसीपी विभूतिखंड के नेतृत्व में गठित टीम ने विडियोग्राफी कराते हुए लाॅकर स्वामियों से सोने-चांदी के जेवरात की पहचान कराई। इसके बाद उनके लॉकर नंबर से संबंधित बॉक्स बनाकर सदर मालखाना में सुरक्षित रखवाया गया था। कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को 14 लाॅकर स्वामियों को उनके जेवर वापस मिल गए। इस मामले में कई लॉकर स्वामियों ने जेवर नहीं मिलने के आरोप भी लगाए थे। यही नहीं, बरामदगी में गड़बड़ी के आरोपों पर कुछ पुलिसकर्मी लाइनहाजिर भी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article