फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   14 houses burnt, forest blazed

Lucknow News: 14 घर जले, धधका भिनगा जंगल

Thu, 25 Apr 2024 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 25 Apr 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
14 houses burnt, forest blazed
जमुनहा (श्रावस्ती)। जमुनहा तहसील क्षेत्र के मल्हीपुर खुर्द में बुधवार अज्ञात कारणों से आग लगने से दस घरों में रखा सामान जलकर राख हो गया। वहीं भिनगा कोतवाली क्षेत्र के सधई पुरवा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से चार घर जल गए। हालांकि अग्निकांड में कोई हताहत नहीं हुआ है। वहीं, भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वर्गी वर्गा के निकट भिनगा जंगल में बुधवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। वनकर्मी ग्रामीणों के सहयोग से आग को काबू करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सधई पुरवा निवासी छोटे मुल्ला घर में पंखा लगा रहा था। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। इसकी चपेट में छोटे मुल्ला सहित अख्तर, अर्जुन व फखरुद्दीन का घर आ गया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू किया। वहीं थाना क्षेत्र के ग्राम मल्हीपुर खुर्द निवासी हग्गन के घर में बुधवार को अज्ञात कारण से आग लग गई।
विज्ञापन


घटना के समय हग्गन वीरगंज बाजार गया था। आग ने अपनी चपेट में उसके भाई बाउर व केवलराम, छोटेलाल, कुरकुट, बजरंगी वर्मा, त्रिलोकी, मस्तराम, राजितराम व ममता देवी के घर को भी ले लिया। इस दौरान छोटे लाल की पुत्री निधि (5) व राधिका (3) घर के अंदर फंस गई। जिन्हें दीवार तोड़कर बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की चपेट में आने से केवलराम का चार क्विंटल गेहूं, 50 किलो चावल व 20 हजार रुपये नकदी जल गई। जबकि कुरकुट की एक साइकिल, आधार कार्ड, पासबुक, ममता देवी के घर में रखा मोबाइल, सोलर पैनल, दो साइकिल, पानी इंजन, ठेलिया, पंखा, चार क्विंटल धान, एक क्विंटल सरसों सहित सभी के घरों में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया।

सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग को काबू किया। मौके पर पहुंचे मल्हीपुर थाना प्रभारी जय हरी मिश्रा व नायब तहसीलदार जमुनहा शुभम तिवारी मातहतों के साथ क्षति का आकलन करा रहे हैं।
बजरंगी के अरमान भी जले

बजरंगी वर्मा पुत्र कृपाराम के घर में लगी आग ने बुधवार को उसका अरमान जला डाला। बजरंगी के पुत्र सीताराम उर्फ बाबूराम का 25 अप्रैल को विवाह है। जिसका विवाह नेपाल के बांके जिला अंतर्गत थाना भगवानपुर के दोंदरा गांव निवासी सज्जन पुत्र सोमन वर्मा की पुत्री रेखा वर्मा से विवाह होना था। इसके लिए बजरंगी ने जेवरात भी बनवा रखा था। बुधवार लगी आग में बहू को देने के लिए बनवाए जेवर सहित 90 हजार रुपये नकदी आदि जल गया।


झुलसा फारेस्ट गार्ड

भिनगा जंगल में लगी आग बुझाने का प्रयास कर रहा वन रक्षक शैलेंद्र सिंह गंभीर रूप से झुलस गया। साथी वनकर्मी उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा ले गए। वहीं सोनवा थाना के बरदेहरा गांव के खेत में गेहूं की फसल का अवशेष लगा था। इसमें लगी आग में करीब 200 बीघा डंठल जल गया। आग की चपेट में आकर नेवारिया मोड़ पर रखी हर घर जल योजना की पांच पाइप भी जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed