फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   14 Flights and train delayed in fog

Lucknow News: कोहरे से 14 उड़ानें लेट, ट्रेनें भी हुईं देरी की शिकार

Sun, 03 Dec 2023 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
14 Flights and train delayed in fog
लखनऊ। कोहरे के चलते ट्रेनों व विमानों का संचालन सामान्य नहीं हो पा रहा है। शनिवार को 14 फ्लाइटें लेट रहीं तो रेगुलर व स्पेशल ट्रेनें भी देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन


अमौसी से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की रात 8.10 बजे की उड़ान 58 मिनट देरी से टेकऑफ कर सकी। दोपहर 3.10 बजे की फ्लाइट 35 मिनट, दोपहर डेढ़ बजे की उड़ान ढाई घंटे लेट रही। दिल्ली से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया की शाम साढ़े सात बजे की उड़ान 40 मिनट, इंडिगो की शाम 6.16 बजे की फ्लाइट 46 मिनट, शाम 5.51 बजे की फ्लाइट सवा घंटे, सुबह 8.11 बजे की उड़ान 35 मिनट देरी से पहुंची।
विज्ञापन


मुंबई जाने वाली इंडिगो की शाम 6.28 बजे की फ्लाइट दो घंटे, दोपहर 2.52 बजे का विमान एक घंटे 20 मिनट, बीती रात 12.34 बजे की फ्लाइट ढाई घंटे व शनिवार दोपहर 3.24 बजे की उड़ान डेढ़ घंटे देरी से रवाना हुई। मुंबई से इंडिगो की सुबह 11.54 बजे की उड़ान 40 मिनट देरी से लखनऊ पहुंची। अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की शाम 7.40 बजे की फ्लाइट सवा घंटे व सुबह 6.40 बजे की उड़ान 49 मिनट देरी से रवाना हुई। कोलकाता, बंगलूरू, हैदराबाद आदि की फ्लाइटें भी लेट रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




ट्रेनों का संचालन हुआ बेपटरी

04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल 11 घंटे लेट हुई। 04517 गोरखपुर-चंडीगढ़ स्पेशल आठ घंटे, 04489 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली स्पेशल 14 घंटे, 01675 मुजफ्फरपुर-आनंदविहार स्पेशल दस घंटे, 01431 पुणे-गोरखपुर स्पेशल पांच घंटे, 04005 जयनगर-दिल्ली स्पेशल आठ घंटे देरी से लखनऊ पहुंची। 13258 जनसाधारण एक्सप्रेस 12 घंटे, 13257 जनसाधारण एक्सप्रेस सवा बारह घंटे, 19616 कामाख्या-उदयपुर कविगुरु एक्सप्रेस 14 घंटे, 12327 उपासना एक्सप्रेस 14 घंटे, 12370 कुंभ एक्सप्रेस पौने सात घंटे, 15654 अमरनाथ एक्सप्रेस पौने पांच घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed