फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   14 corona positive cases found in lucknow on wednesday

लखनऊ में मिले 14 नए कोरोना संक्रमित, उड़ी स्वास्थ्य विभाग की नींद

Wed, 13 May 2020 11:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 13 May 2020 11:36 PM IST
सार

-13 कैसरबाग के तो एक मुंबई से लौटा माल निवासी मजदूर भी संक्रमित
-राजधानी में मरीजों की संख्या हुई 280, इनमें 198 यहां के मूल निवासी

विज्ञापन
14 corona positive cases found in lucknow on wednesday
कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉकडाउन के 50वें दिन राजधानी में कोरोना ने जबरदस्त पंच मारा है। बुधवार को यहां 14 नए मरीज मिले। इनमें 13 कैसरबाग के तो एक मुंबई से लौटा माल इलाके मजदूर है। इसके साथ राजधानी में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 280 हो गई है। इनमें 198 यहां के मूल निवासी हैं। 

विज्ञापन


इससे पहले 18 अप्रैल को राजधानी में 55 और 24 अप्रैल को 19 मरीज मिले थे। इसके बाद मरीज मिलने का क्रम धीमा पड़ गया था। विभिन्न स्थानों पर यह आंकड़ा दहाई तक नहीं पार कर पा रहा था, लेकिन बुधवार को जारी हुए आंकड़ों ने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है। सूत्रों का कहना है कि सोमवार को लिए गए कुल 308 सैंपलों में 203 कैसरबाग के थे। वहीं, अब कैसरबाग में मरीजों की संख्या 57 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग अब मरीजों के परिवारीजनों का भी सैंपल ले रहा है। 
विज्ञापन


आगरा में लगातार बढ़ते कोरोना मामलों से मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य पर गिरी गाज, हटाए गए
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन मई से हुई थी शुरुआत  
कैसरबाग में कोरोना मरीज मिलने का सिलसिला तीन मई से शुरू हुआ था। कैसरबाग सब्जी मंडी के लोग इसकी जद में आ रहे हैं। बुधवार को यहां पॉजिटिव मिले मरीजों में सात महिलाएं और छह पुरुष हैं। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि 60 साल से अधिक उम्र के मरीजों को केजीएमयू और इससे कम उम्र के लोगों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   

मजदूर में संक्रमण से उड़ी नींद 
नए 14 मरीजों में एक माल इलाके का मजदूर है। वह मुंबई से ट्रेन से कानपुर आया और फिर बस से आलमबाग पहुंचा। यहां 45 बस यात्रियों की जांच में मजदूर में कोरोना की पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई। अफसरों का दावा है कि वह बस से लखनऊ पहुंचा। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम मजदूर के संपर्क में आने वालों का पता लगाने की कोशिश में है। अफसरों का कहना है कि मजदूर में कोरोना के सामान्य से लक्षण प्रतीत हो रहे हैं। उसी आधार पर जांच कराई गई। जिस बस से उसने सफर किया, उसका भी पता लगाया जा रहा है।

प्रियंका ने पत्र लिखकर सीएम योगी को दिए सुझाव, कहा- ऐसे कर सकते हैं किसान, गरीब व मजदूर की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed